श्योपुर में किसान महापंचायत: केंद्रीय मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र में आठ मार्च को किसान महापंचायत, टिकैत-चढ़ूनी होंगे शामिल

श्योपुर में किसान महापंचायत: केंद्रीय मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र में आठ मार्च को किसान महापंचायत, टिकैत-चढ़ूनी होंगे शामिल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Kisan Mahapanchayat Will Be Included In The Parliamentary Constituency Of Union Minister Tomar, On March 8, Tikait, Chaduni Will Be Included

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

श्याेपुर/ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होंगे शामिल। (फाइल फोटो)

  • केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे 6 जिलों के किसान

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा 8 मार्च को श्योपुर में किसान महापंचायत करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में होने वाली मप्र की पहली किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी सहित कई किसान नेता शामिल होंगे।

महापंचायत में शिवपुरी, गुना, अशाेकनगर, काेटा, बारां और सवाई माधाेपुर जिलाें के किसान जुटेंगेे। इसमें किसान संगठनाें द्वारा तीनाें कृषि कानूनाें की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

किसान स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मीणा ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत एवं गुरनामसिंह चंढूनी की स्वीकृति रविवार काे मिल गई है। साेमवार काे बड़ाैदा कृषि मंडी में क्षेत्रीय किसानाें की बैठक दाेपहर 12 बजे रखी गई है। किसान संगठन के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र से शुरुआत के बाद संभाग व जिला स्तर पर किसान महापंचायत आयाेजित करने की याेजना है।

किसान आंदाेलन का प्रदेश में सर्वाधिक असर श्योपुर में

तीनाें कृषि कानून के विराेध में दिल्ली में 86 दिनाें से जारी आंदाेलन का मप्र में सबसे ज्यादा असर श्योपुर में दिखा है। यहां 15 सितंबर से अब तक हुए 20 आंदाेलनों में 140 किसानाें के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री के बंगले पर धरना देने का ऐलान

ग्वालियर में संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बंगले पर धरना देने का ऐलान किया है।



Source link