UJJAIN के नज़दीक ट्रक और बस में भीषण भिड़ंत, 25 यात्री घायल

UJJAIN के नज़दीक ट्रक और बस में भीषण भिड़ंत, 25 यात्री घायल


इस बस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए हैं.

उज्जैन : यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था.इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भी अमानवीयता दिखाते हुए ड्राइवर की पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए

उज्जैन.सीधी में बस हादसे के हफ्ते भर के अंदर आज उज्जैन में बस का एक्सीडेंट (Bus Accident) हो गया. लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गयी. हालांकि इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए.इनमें बस और ट्रक का ड्राइवर भी शामिल हैं.

उज्जैन के नज़दीक चंदूखेड़ी में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया.यहां ट्रक और बस की भीषण भिड़ंत हो गयी.इसमें दो  दर्जन से अधिक यात्री सहित ट्रक और बस का ड्राइवर घायल हो गये.टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक अलग करने के लिए जेसीबी मशीन मंगवानी पड़ी.खबर मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए और फौरन राहत कार्य शुरू किया

घायलों का हाल जानने पहुंचे एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बदनावर से उज्जैन की ओर रही यादव ट्रैवल्स की बस और बड़नगर जा रहे ट्रक  में  आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. घायलों को तत्काल एम्बुलेंस और 108 गाड़ियों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

नशे में था ड्राइवरबताया जा रहा है कि ट्रक का ड्राइवर नशे में था.संभवतः उसी वजह से ये हादसा हुआ है. यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था.इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भी अमानवीयता दिखाते हुए ड्राइवर की पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए,जबकि ड्राइवर खुद भी इस एक्सीडेंट में घायल हो गया था.उसका इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है.

आरटीओ नहीं निभा रहा जिम्मेदारी
एक दिन पहले ही उज्जैन आरटीओ का अमानवीय चेहरा सामने आया था.जिसमे आरटीओ संतोष मालवीय ने एक बस पर कार्रवाई करते हुए बस सहित 40 से अधिक यात्रियों को नगर निगम के डिपो में बंद करवा दिया था. अगर आरटीओ लगातार यात्री बसों पर चैकिंग करें तो संभवतः हादसों में कमी आ सकती है.

 अस्पताल की लिफ्ट पर ताला

उज्जैन का जिला अस्पताल संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है. लेकिन ये भी अव्यवस्था की भेंट चढ़ा हुआ है.यहा कई बार इस लिफ्ट में मरीज फंसे चुके हैं. आज जब घायल यात्रियों को अस्पताल की प्रथम मंजिल तक ले जाना था तो लिफ्ट पर ताला लगा था.








Source link