हादसे में 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
Indore News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. लसुडिया थाना इलाके में हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक इंदौर के रहने वाले हैं. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे का कारण तेज रफ्तार कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. मृतकों के नाम ऋषि पंवार, सूरज बैरागी, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह, गोलू बैरागी बताया जा रहा है. सभी के परिजनों को शव घर बुलाया गया है. आज पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. युवक कहां से आ रहे थे और किस काम से जा रहे थे. इसकी पूरी जानकारी पुलिस जुटा रही है.