- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Home Minister Mishra Said That Congress MLAs Were Given Health Tests Before The Physical Demonstration Program
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायकों के सायकिल को बीच में छोड़ कार से विधानसभा पहुंचने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिरा ने कसा तंज, बोल शारीरिक प्रदर्शन करने वाले कार्यक्रम से पहले कांग्रेस विधायकों का कराए स्वास्थ्य का परीक्षण
- सोमवार को 6 नंबर बस स्टॉप से सायकिल से विधानसभा जाने निकले थे विधायक, घाटी चढ़ने में छूटा पसीना, आधे रास्ते से कार में सवार हो गए
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने सायकिल से विधानसभा जाने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सायकिल से विधानसभा जाने के लिए निकले। शिवाजी नगर 6 नंबर बस स्टॉफ से शुरू सायकिल यात्रा में विधायकों का व्यापम के सामने की घाटी चढ़ने में पसीना निकल गया था। इसके बाद कुछ विधायक सायकिल छोड़ कार में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। इस पर मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा। मिश्रा ने कहा कि मेरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी से आग्रह है कि इस तरह के प्रदर्शन करें। जिसमें थोड़ा शारीरिक प्रदर्शन करना पड़ता हो। इसके पहले विधायकों का मेडिकल परीक्षण कराएं। सदन को उनके स्वास्थ्य और सम्मान की पूरी चिंता है। कल जिस तरह का वाकया देखने में आया। वह काफी चिंता जनक है। यह तो अच्छा है क प्रदेश अध्यक्ष खुद नहीं आए। मेरी प्रार्थना है कि स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंदोलन का ऐलान करें।
कोरोना की स्थिति नियंत्रण में
गृह मंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदाैर में जरूर कोरोना के केसेस मिल रहे है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन निगरानी रख रहे है।
कांग्रेस को उपाध्यक्ष देने के पक्ष में नहीं
मिश्रा ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार 15 साल बाद 15 महीने के लिए पॉवर में आई। तो उन्होंने भाजपा को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया। वह तर्क देते है कि भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा था। मेरा उनसे प्रश्न है कि उनकी सरकार अल्पमत की सरकार थी। बहुमत की सरकार नहीं थी। अल्पमत की सरकार में विसंगति आती है। उनको मन बढ़ा करना था। हमारी सरकार बहुमत की सरकार है। चुनाव लड़के और जीत के आए है। मैं पक्ष में नहीं हू कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जाए।