- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Ex boyfriend Kept The Married Girl Hostage For 10 Days, On The Other Hand, The Maternal Uncle Embarrassed The Relationship
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किशोरी व युवती से हुआ रेप।
- पनागर और हनुमानताल क्षेत्र की घटना, दोनों ही मामले में एफआईआर दर्ज
- पनागर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हनुमानताल पुलिस आरोपी को कर रही तलाश
जिले में 17 वर्षीय किशोरी और 23 वर्षीय शादी-शुदा युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ जहां रिश्ते के मामा ने रेप किया। वहीं युवती को उसका पूर्व प्रेमी भगा ले गया। 10 दिनों तक उसे सागर में बंधक रखकर रेप करता रहा। पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती को दस्तयाब किया। वहीं किशोरी के मामले में हनुमानताल पुलिस को आरोपी की तलाश है।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़ित युवती की शादी तीन महीने पहले हुई है। वह पनागर मायके आई हुई है। एक फरवरी को वह घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी। वहीं से आशीष तिवारी नाम का युवक ने उसे अगवा कर लिया। आशीष तिवारी उसका पूर्व प्रेमी है। युवती के मुताबिक आशीष उसे कुछ दिनों तक इधर-उधर घुमाता रहा।
10 दिनों तक सागर में बंधक बनाकर करता रहा रेप
पिछले 10 दिनों से वह उसे सागर में रखे था। वहां उसे बंधक बनाकर आरोपी रेप करता रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ढूंढ निकाला। एक टीम सागर पहुंची और आरोपी आशीष को गिरफ्तार करते हुए युवती काे उसके चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और रेप करने का मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।
रिश्ते का मामा दो साल से कर रहा था रेप
इसी प्रकार हनुमानताल पुलिस ने ढीमरखेड़ा कटनी से ट्रांसफर पर आई केस डायरी के आधार पर रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी गोलू ठाकुर (25) की बहन की शादी ढीमरखेड़ा में हुई है। उसकी जेठानी की बेटी भी चाची के साथ हनुमानताल में आती-जाती थी। 2019 में वह किशोरी को अपने साथ घर ले आया।
यहां अक्सर वह किशोरी के साथ रेप करने लगा। परेशान होकर उसने पापा को बुलाया और घर चली गई। बाद में उसने मां को इसके बारे में बताया। इसके बाद किशोरी को लेकर उसकी मां ढीमरखेड़ा थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराया। वहां से केस डायरी हनुमानताल थाने को ट्रांसफर हुई थी।