- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Kidnappers Arrive At The 11th Student’s House, Forcibly Place The Teenager In The Car, The Accused Run Away On The Noise Of The Teenager And His Mother On The Roof
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संजीवनी नगर में किशोर के अपहरण की काेशिश।
- संजवनी नगर क्षेत्र के धनंवतरी नगर की घटना, अक्टूबर में यहां हो चुकी है एक मासूम की अपहरण के बाद हत्या
- गैंस एजेंसी के संचालक का है बेटा, 50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण की बात आई सामने
संजवनी नगर में 17 वर्षीय किशोर की सूझबूझ और मां के शोर मचाने के चलते पांच अपहरणकर्ता अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। आरोपी किशोर के घर उसकी सेकेंड हैंड चार पहिया वाहन खरीदने के बहाने पहुंचे थे। किशोर आरोपियों को बाहर तक छोड़ने गया। उसी दौरान आरोपियों ने उसे अगवा करने की कोशिश की, लेकिन छत पर मौजूद उसकी मां और एक होमगार्ड सैनिक के शोर मचाने पर उन्हें भागना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जसूजा सिटी सामुदायिक भवन के पास संदीप कुसरे का घर है। कुसरे की कांचघर में इंडेन कंपनी की गैस एजेंसी है। इस संदीप गैस एजेंसी को वे समीक्षा टाउन से संचालित करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा सुजल कुसरे 11वीं में पढ़ता है। सोमवार दोपहर 2.30 बजे सुजल और उसकी मां घर पर थे। तभी एक बिना नंबर की सफेद कार से पांच लोग पहुंचे। बोले कि संदीप कुसरे से बात हुई है, बिक रही गाड़ी दिखा दो। सुजल ने आरोपियों को गाड़ी दिखाई और फिर उन्हें बाहर तक छोड़ने भी गया।
तीन आरोपी गाड़ी देखने आए, दो वाहन में ही बैठे थे
सुजल के मुताबिक आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठकर बिकने वाली अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने को कहा। इस पर उसने मना कर दिया और बाहर ही खड़े होकर रजिस्ट्रशेन नंबर लिखने लगा। तभी गाड़ी से उतरे दो आरोपी उसे धक्का देकर वाहन में बिठाने लगे। उसने शोर मचाया। छत पर उसकी मां भी खड़ी होकर देख रही थी। उसने भी शोर मचाया। संयोग से उसी दौरान होमगार्ड में काम करने वाले पांडेय सरनेम के अंकर भी पहुंच गए। इसके चलते आरोपियों को भागना पड़ा।
25 से 30 की उम्र थी आरोपियों की
सुजल के मुताबिक आरोपियों की 25 से 30 की उम्र थी। तीन को देखकर वह पहचान जाएगा। सुजल की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस ने मामले में 363, 511 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले में आरोपियों तक पहुंच चुकी है। पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी सुजल का अपहरण करने पहुंचे थे। उनकी मंशा अपहरण के बाद उसके पिता से 50 लाख की फिरौती वसूलने की थी। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।

इसी क्षेत्र से अक्टूबर 2020 में आदित्य (13) का अपहरण कर हत्या हो गई थी।
अक्टूबर में हुई थी आदित्य लाम्बा का अपहरण
संजीवनी नगर क्षेत्र के धनवंतरी नगर एलआईजी निवासी मुकेश लाम्बा किे इकलौते बेटे आदित्य (13) की अक्टूबर 2020 में अपहरण हुआ था। आरोपियों ने फिरौती की रकम वसूलने के बावजूद आदित्य की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। अब एक बार फिर इसी क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं के इस दुस्साहस से लोग सहमे हुए हैं।