Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
32 सीटर बस में अंदर 60 यात्री थे।
- परमिट निलंबित किए बिना छोड़ा, फिर से सड़कों पर दौड़ने लगीं
यात्री बसों में ओवरलोडिंग रुकती नहीं दिख रही है। दैनिक भास्कर की टीम सोमवार को दोपहर 2 बजे भिंड-भाेंडर रोड पर सोहन गांव में पहुंची। दोपहर तीन बजे एक यात्री बस सोहन से गुजरी। 32 सीटर बस में अंदर 60 यात्री थे। सोहन में बस के इंतजार में खड़े यात्री बस के अंदर जगह न होने पर उसकी छत पर बैठ गए। जब इन यात्रियों से भास्कर संवाददाता ने पूछा कि आपको डर नहीं लगता तो एक यात्री ने कहा- दो घंटे में बस आई है, अगर सीट के चक्कर में इसे छोड़ देंगे तो फिर झांसी के लिए दूसरा साधन नहीं है।
परमिट निलंबित किए बिना छोड़ा, फिर से सड़कों पर दौड़ने लगीं
ग्वालियर| सीधी बस हादसे के बाद परिवहन विभाग के अफसर यात्री बसों की जांच के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन बिना परमिट और क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही बसों को सिर्फ जुर्माना या समझौता शुल्क लेकर छोड़ा जा रहा है। ये बसें फिर से सड़कों पर दौड़ रही हैं।
परिवहन विभाग का अमला ऐसी बसों के परमिट रद्द या निलंबित करने का अधिकार नहीं होने की बात कहकर सिर्फ चेकिंग का दिखावा कर रहा है। जिले में 5 दिन में परिवहन विभाग ने जिन 25 बसों को जब्त किया, उनमें से 4 बसों को जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। इनमें ग्वालियर से दिल्ली जा रही वह बस भी शामिल है, जिसे परिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन ने 19 फरवरी को खुद पकड़ा था।