निगम की कार्रवाई: संपत्ति कर बकाया होने पर फ्लैट और ऑफिस कर दिया सील

निगम की कार्रवाई: संपत्ति कर बकाया होने पर फ्लैट और ऑफिस कर दिया सील


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

नगर निगम के द्वारा चलाए जा रहे बकाया कर वसूली अभियान के तहत अब बहुमंजिला इमारतों पर बकाया संपत्ति कर के लिए धावा बोलना शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कहीं पर इमारत में स्थित मार्केटिंग के ऑफिस तो कहीं पर फ्लैट को सील कर दिया गया। अब वित्तीय वर्ष के समापन की बेला 31 मार्च करीब आने के साथ ही नगर निगम के द्वारा बकाया कर वाले नागरिकों से सख्ती के साथ राशि की वसूली करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत निगम की टीम के द्वारा बकायादार से राशि जमा करने के लिए कहा जाता है लेकिन जब बकायादार के द्वारा बकाया राशि देने से आनाकानी की जाती है तो निगम के द्वारा संबंधित व्यक्ति की संपत्ति की जब्ती कुर्की की कार्रवाई की जाती है।

इस सिलसिले में अब नगर निगम के द्वारा बहुमंजिला इमारतों पर धावा बोला गया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि जोन क्रंमांक 8 वार्ड क्रंमांक 36 में पार्टनर नरेन्द्र सिंह पिता गुरुचरण सिंह चावला,पिपलियाकुमार पर संपत्ति कर 421910 रुपए बकाया होने से एलीट एपेक्स मल्टी का मार्केटिंग ऑफिस सील किया गया। इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने जोन 5 वार्ड क्रमांक 22 में बसन्ती बिहार बिल्डिंग में बकाया राशि 283246 रुपए की वसूली के लिए एक फ्लैट को सील कर दिया जबकि जोन 5 वार्ड क्रमांक 33 में प्रेम राज बाथम 61 न्याय नगर में राशि 39,900 रुपए वसूली के लिए जब्ती-कुर्की की कार्रवाई की गई।



Source link