- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- The Monkey Attacked The Woman Going To Worship Mataji, The Forest Department Team Reached To Catch The Monkey
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महिला का उपचार करते हुए डॉ. राजेश मंडलोई।
तीन दिन से यहां घायल बंदर घूम रहा है। इसे पकड़ने के लिए वनविभाग की टीम पहुंची लेकिन पकड़ नहीं सकी। घायल बंदर से अन्य बदरों का झुंड उत्पात मचा कर लोगों को घायल कर रहा है। सोमवार को उत्पाती बंदर ने शादी समारोह में माताजी पूजने जा रही रेखा शांतिलाल कुमावत पर हमला कर दिया।
इससे मुंह के बल गिर गई और उंगली फ्रैक्चर होने के साथ ही शरीर पर अन्य चोटें आई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कर दिया। घायल बंदर को पकड़ने के लिए समाजसेवी पिंटू पावेचा ने वन विभाग की टीम को शनिवार को बुलाया था लेकिन संसाधनों के अभाव के चलते टीम को सफलता नहीं मिली।