बेरहम पिता: भोपाल में बिना पूछे सौतेला बेटा बाइक ले गया; गुस्से में आरोपी पिता ने बेटे को इतना पीटा की उसे दिखना बंद हो गया, मां पहुंची थाने, FIR दर्ज

बेरहम पिता: भोपाल में बिना पूछे सौतेला बेटा बाइक ले गया; गुस्से में आरोपी पिता ने बेटे को इतना पीटा की उसे दिखना बंद हो गया, मां पहुंची थाने, FIR दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Son Brutally Beaten Up By Stepfather In Madhya Pradesh Bhopal | Bhopal Crime Rate Latest News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिलखिरिया पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।- प्रतीकात्मक फोटो

  • पुलिस थाने पहुंचने के बाद ही मासूम से बर्बरता रुकी

भोपाल में बिना पूछे बाइक ले जाने पर एक पिता ने बेरहमी से अपने सौतेले बेटे की पिटाई कर दी। उसने लकड़ी से बेटे के मुंह में कई बार मारा, जिससे उसके चेहरे पर इतनी सूजन हो गई कि वह आंख भी नहीं खोल पा रहा था। जिससे उसे दिखना तक बंद हो गया।

बेटे को बेरहमी से पिटते देख मां उसे लेकर थाने पहुंच गई। तब जाकर बच्चे से बर्बरता रुक सकी। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता पर गाली गलौज और मारपीट करने की धाराओं में FIR कर ली है। घटना के बाद से ही वह फरार है।

बिलखिरिया पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रोहित सिंह पिता लालसिंह छावनी पठार में रहता है। लालसिंह मौजिक का संचालन करते हैं। उसकी मां सोमवार शाम पति से बेटे रोहित को लेकर गंभीर हालत में थाने पहुंची। पुलिस ने रोहित की हालत देखी, तो वह भी दंग रह गए।

उसके चेहरे पर इतनी सूजन थी कि वह ना तो ठीक से बोल पा रहा था और न ही उसे ठीक से दिख रहा था। रोहित ने बताया कि उसके पिता लाल सिंह ने उसकी यह हालत की है। वे बेरहमी से उसे पीटते रहे। उसके मुंह पर लकड़ी से कई बार मारा, जिससे उसके चेहरे पर सूजन आ गई है। अगर मां नहीं आती, तो पापा उसे मारते रहते।

बाइक ले जाने की बात पर पीटा

पुलिस के अनुसार रोहित अपने मौसा को लेकर बाइक से चला गया था। उस दौरान लालसिंह मैजिक लेकर शहर से बाहर गए थे। रोहित अक्सर बिना पूछे बाइक लेकर चला जाता था। लालसिंह उसे हमेशा बाइक लेकर जाने से मना करते थे।

उनका कहना था कि अभी उसका लाइसेंस नहीं बना है। गाड़ी भी ठीक से नहीं चलाना आता है। सोमवार को घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि रोहित आज भी बाइक लेकर गया था, तो उसने रोहित को बुलाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

रोहित सौतेला बेटा है

रोहित ने पुलिस को बताया कि वह लाल सिंह का सौतेला बेटा है। उसकी मां ने उनसे दूसरी शादी की है। अब वह उन्हीं के साथ रहता है। हालांकि उसने अपने पहले पिता के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना के बाद लाल सिंह गायब हो गया। वह किसी का फोन भी नहीं उठा रहा है।



Source link