मध्य प्रदेश में गिरफ्तार हो सकते हैं किसान नेता राकेश टिकैत, 8 मार्च को श्योपुर में रैली

मध्य प्रदेश में गिरफ्तार हो सकते हैं किसान नेता राकेश टिकैत, 8 मार्च को श्योपुर में रैली


राकेश टिकैत. (फाइल फोटो)

MP News: दिल्ली सीमा (Delhi) पर हो रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के नेतृत्वकर्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का 8 मार्च को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कार्यक्रम होना संभावित है. किसान रैली का आयोजन श्योपुर (Sheopur) में होना तय है.

भोपाल. दिल्ली सीमा (Delhi) पर हो रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के नेतृत्वकर्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का 8 मार्च को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कार्यक्रम होना संभावित है. किसान रैली का आयोजन श्योपुर (Sheopur) में होना तय है. इसी कार्यक्रम में शामिल होने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत एमपी आ सकते हैं. एमपी आने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. टिकैत के खिलाफ साल 2016 में ही एमपी का एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया था. इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इसकी सारी तैयारियां कर ली हैं. हालांकि इसपर खुलकर कोई बयान नहीं दे रहा है.

भारतीय किसान मजदूर महसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली आंदोलन में राकेश टिकैत के सहयोगी शिव कुमार (कक्का जी) ने बताया कि टिकैत श्योपुर की रैली में शामिल हो सकते हैं. देशभर में उनका कार्यक्रम होना तय किया गया है. इसके तहत ही एमपी में भी रैली है. इसी रैली में वे शामिल हो सकते हैं. यहां वे राज्य के किसानों से मिलेंगे. वे उन्हें नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे.

पहले से लंबित है मामला
बता दें कि मध्य प्रदेश में टिकैत के खिलाफ एक मामला पहले से लंबित है. साल 2012 में अनूपपुर जिले में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और अव्यवस्था फैलाने के मामले में अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है. अनूपपुर के जैतहरी इलाके में पावर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने 2012 में टिकैत यहां आए थे. प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. पुलिस ने इस मामले में टिकैत सहित 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ अव्यवस्था फैलाने, हथियारों के साथ अवैध रूप से प्रदर्शन करने और हिंसा फैलाने तथा हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया था. टिकैत को 2012 में ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद वे अदालत के सामने कभी पेश नहीं हुए. कई सुनवाइयों में अनुपस्थित रहने के बाद 2016 में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट अदालत ने जारी किया था.








Source link