ये है दुनिया की सबसे हल्की E Cycle, कीमत इतनी कि भारत में नई Kia Sonet आ जाए ..– News18 Hindi

ये है दुनिया की सबसे हल्की E Cycle, कीमत इतनी कि भारत में नई Kia Sonet आ जाए ..– News18 Hindi


नई दिल्ली. यदि काेई आपसे पूछे  ई-साइकिल (E-Cycle) का वजन कितना हाेंगे. आप कहेंगे 15 से 20 किलाे तक आराम से. ऐसा इसलिए क्याेंकि उसमें बैट्री भी लगी हाेगी, ताे एक ताे साइकिल का खुद का वजन और ऊपर ई बैटरी का. लेकिन यदि आपसे काेई कहे कि दुनिया में ऐसी भी ई-साइकिल ((E-Cycle))है जिसका वजह महज साढ़े आठ किलाे है, ताे सुनकर एक बार हैरानी ताे जरूर हाेगी. उससे भी ज्यादा इसे देखकर चकित रह जाएंगे क्याेंकि यह कही से भी ई- साइकिल नहीं बल्कि आम साइकिल की तरह ही दिखती है. इसे माेनाकाे  (फ़्रांस और इटली के बीच स्थित  दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है मोनैको ) की  एसचपीएस बाइक (HPS BIKE) ने तैयार किया है जिसे एसचपीएस डॉमेस्टिक (HPS Domestique)ने  नाम दिया है HPS Domestique 1-21 . फिलहाल इसे लिमिटेड एडिशन के तहत सिर्फ 21 ई- साइकिल बनाई गई है. जिसे कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिए ही बेच रही है.

आधा घंटे की चार्ज में डेढ़ घंटे की रनिंग

यह ई साइकिल सिर्फ आधे घंटे की चार्जिंग में लगातार डेढ़ घंटे चल सकती है. इसमें लगी 85 किलोवॉट की बैटरी लगी है. जिसका वजन भी सिर्फ 1.2 किलाेग्राम है. ई साइकिल में 200 वॉट की पावर है जाे कि 20 का टार्क जनरेट करती है. इसकी बैटरी भी एक बॉटल के अंदर दी गई है. यह साइकिल 25 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है. 

ये भी पढ़े – Komaki का हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक सिंगल चार्ज में देते है 150 किमी की रेंज, जानें सबकुछ

कीमत इतनी कि भारत में नई Kia Sonet आ जाए

जब ई-साइकिल इतनी खास है ताे कीमत भी उतनी ही खास हाेगी, बिल्कुल कंपनी ने इस ई-साइकिल की कीमत 14500 डॉलर रखी है भारतीय मुद्रा के हिसाब से दस लाख 15 हजार. यानि इतने में हम Kia Sonet भी खरीद सकते है. हालांकि इसके पीछे एक वजह यह भी है कि कंपनी ई-साइकिल में फॉर्मूला वन काराें में इस्तेमाल हाेने वाली टेक्नालॉजी और इंजीनियरिंग का प्रयाेग किया है. कंपनी अपने हिसाब से भी ई-साइकिल डिजाइन करवाने का ऑप्शन देती है.





Source link