Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद घायल मजदूर इलाज के लिए इंतजार करते हुए
- ग्वालियर झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी पर रात करीब 1 बजे हुआ हादसा
ग्वालियर झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी पर सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे का पहिया निकल गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर लगी रेलिंग को तोड़कर रोड पर दूसरी ओर पहुंच गया। इससे ट्रॉली में सवार करीब 18 मजदूर घायल हो गएl जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया। वहीं बाकी के मजदूर घाटी में ही रोड किनारे रात भर लेटे रहे।
दरअसल ललितपुर से मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली सोमवार मंगलवार की रात करीब 1 बजे ग्वालियर की ओर जा रही थाl ट्रॉली में करीब 45 मजदूर ललितपुर, दतिया और शिवपुरी जिले के मनीखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र के सवार थेl जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली जोरासी घाटी की ढलान पर पहुंचा तभी अचानक ट्रैक्टर के आगे का एक पहिया निकल गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ता हुआ रोड के दूसरी ओर डबरा की तरफ मुड़ गया। गनीमत रही कि ट्रॉली नहीं पलटी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गयाl ट्रैक्टर चला रहे आगरा निवासी राजेंद्र ने बताया की वह मजदूरों को आगरा में आलू उखाड़ने के लिए ले जा रहा था।