BJP विधायक को मिली धमकी: जबलपुर से पनागर विधायक सुशील तिवारी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

BJP विधायक को मिली धमकी: जबलपुर से पनागर विधायक सुशील तिवारी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Panagar MLA From Jabalpur Sushil Tiwari Received Threat On Social Media, Case Registered Against Accused

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी विधायक सुशील तिवारी को मिली धमकी।

  • विधायक के समर्थक ने थाने में पहुंच कर दर्ज कराई एफआईआर
  • फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दी गई धमकी, गोहलपुर पुलिस जांच में जुटी

BJP से पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदू को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इस मामले में विधायक के समर्थक ने गोहलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी उन्हें सोशल मीडिया पर कॉल कर धमकी दी गई थी। उस मामले में भी गोहलपुर थाने में पूर्व में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई थी।
जानकारी के अनुसार विधायक सुशील तिवारी की ओर से उनके समर्थक मृदुल पांडे ने गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृदुल पांडे के मुताबिक अभिलाष शुक्ला नाम की सोशल आईडी से विधायक सुशील तिवारी को धमकी दी गई है। आरोपी ने काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट, 294, 506 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फर्जी नाम से बनाई गई है आईडी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोई अभिलाष शुक्ला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर धमकी दे रहा है। पुलिस आईपी एड्रस की मदद से आरोपी तक पहुंचने की जुगत में जुटी है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक मामले में सायबर टीम के साथ गोहलपुर पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लेंगे।



Source link