Ind vs Eng, 3rd Test Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio TV और Star Sports पर

Ind vs Eng, 3rd Test Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio TV और Star Sports पर


नई दिल्ली. पिछले मैच में बड़ी जीत के बावजूद भारत मोटेरा (Motera) की नई नवेली पिच पर बुधवार (24 फरवरी) से शुरू होने वाले तीसरे डे नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच (Day Night Test) में इंग्लैंड (India vs England) को हराने के इरादे से उतरेगा. अहमदाबाद वह स्थल हैं, जो भारतीय क्रिकेट से जुड़ी कई उपलब्धियों का गवाह रहा है. सुनील गावस्कर ने यहीं पर 10,000 टेस्ट रन पूरे किए तो कपिल देव ने यहीं पर 83 रन देकर नौ विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और बाद में रिचर्ड हेडली का सर्वाधिक टेस्ट विकेट का तत्कालीन रिकॉर्ड भी इसी मैदान पर तोड़ा. बुधवार को इशांत शर्मा इसी मैदान पर अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे और कपिल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे. सचिन तेंदुलकर ने जहां टेस्ट मैचों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया था वहां पर रविचंद्रन अश्विन 400 टेस्ट विकेट लेने के क्लब में शामिल होने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए उन्हें छह विकेट की जरूरत है.

सरदार पटेल स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया और अब यह विशाल नजर आता है, लेकिन यहां काफी समय बाद टेस्ट मैच हो रहा है और इसलिए विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम भी बहुत अधिक फायदे की उम्मीद नहीं करेगी. भारत चाहेगा कि पिच से स्पिनरों को मदद मिले ताकि वह 2-1 की बढ़त बना सके, लेकिन पिच का व्यवहार कैसा होगा यह अभी देखना बाकी है. मैच दोपहर बाद 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और ऐसे में क्या अंतिम सत्र में ओस अपनी भूमिका निभाएगी? उस समय धीमी गति के गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना आसान नहीं होगा.

IND vs ENG: अहमदाबाद में पिंक बॉल से किस गेंदबाज को मिलेगी मदद, जानिए पिछले डे नाइट मैच का रिजल्ट

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच?भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी (बुधवार) से खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

IND vs ENG: बुमराह अंदर, कुलदीप बाहर, पिंक बॉल टेस्ट में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर देख सकते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार है:

इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉउली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड में से.

टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव में से.





Source link