ऑनलाइन इंश्योरेंस के फायदें.
Online Vehicle Insurance : ऑनलाइन इंश्योरेंस कराने से आपको न तो बीमा कंपनी के चक्कर लगाने होंगे और न ही किसी बाबू की टेबल पर बार-बार जाना होगा. इसके साथ ही आप अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान का चुनाव भी कर सकते है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 24, 2021, 8:54 AM IST
बेहतर प्लान चुनने की सुविधा
आप डिजिटल प्लेटफॉर्म से दोपहिया वाहन का बीमा खरीदना चाहते हैं. तो ऐसी कई वेबसाइट हैं, जहां आप विभिन्न कंपनियों के प्लान की तुलना कर सकते हैं. इसके बाद आप अपनी जानकारी और जरूरत के हिसाब से सही प्लान का चुनाव कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में आप यह भी जान सकते हैं कि बीमा के किस फीचर के लिए आपको कितनी रकम अलग से चुकानी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: Honda Dio पर कैशबैक, 100% फाइनेंस सहित ढेरों ऑफर, जानें डिटेल्ससमय की बचत
ऑनलाइन मोटर व्हीकल इंश्योरेंस का सबसे पहला फायदा है कि, इससे आपके समय की बचत होगी. अगर आप किसी एजेंट के जरिये बीमा कराते हैं. तो आपका पैसा और समय दोनों ही ज्यादा लग सकते हैं. इसके साथ ही आपको डॉक्यूमेंटेंशन के लिए बहुत चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप व्हीकल इंश्योरेंस के लिए ऑनलाइन विकल्प को ही चुनें.
ग्राहकों को मलती है बेहतर सुविधा
ऑनलाइन व्हीकल इंश्योरेंस के लिए आपको ऑनलाइन ग्राहक सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है. पॉलिसी धारकों के लिए यह सेवा हर समय उपलब्ध रहती है. इस सेवा में पॉलिसी से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाती हैं. इसके साथ ही आपको इसमें जरूरी डॉक्युमेंट्स की भी पूरी जानकारी उपलब्ध होती है.
यह भी पढ़ें: Jeep Wrangler की बुकिंग ओपन हुई, 15 मार्च को होगी लॉन्चिंग, जानें फीचर्स और कीमत
डिस्काउंट का भी मिलता है फायदा
जब आप बीमा पॉलिसी ऑनलाइन खरीदते हैं. तो किसी ब्रोकर या एजेंट को पैसे नहीं देने पड़ते हैं. ऑनलाइन व्हीकल इंश्योरेंस में कंपनियां सीधे ग्राहक को छूट देती हैं. अगर आप किसी ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के मेंबर हैं या आपने अपने व्हीकल में एंटी-थेफ्ट डिवाइस लगाया हुआ है. तो यह बहुत अच्छा है. इससे आपको बीमा कंपनी अतिरिक्त छूट देती है.
रिन्यू सिस्टम आसान
आप इस बात से बखुबी अवगत होंगे कि किसी भी सरकारी डॉक्युमेंट को रिन्यू कराने के लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन वहीं ऑनलाइन व्हीकल इंश्योरेंस के मामले में आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. पॉलिसी को रिन्यू कराने के लिए आपको अपनी पूरी जानकारी दोबारा फॉर्म में भरने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. क्योंकि आपकी पूरी डिटेल पहली ही बार में ऑनलाइन स्टोर की जा चुकी होती है. इसके साथ ही पेमेंट के लिए आप डिजिटल मोड चुन सकते हैं.
नो क्लेम बोनस का ट्रांसफर
अगर आपने बाइक का बीमा खरीदा है और आपने उस साल में नुकसान की भरपाई का कोई दावा नहीं किया. तो आपको अगले साल बीमा पॉलिसी पर नो क्लेम बोनस (एनसीबी) मिलता है. यह वास्तव में अपने ग्राहक को बीमा कंपनी की तरफ से मिलने वाला तोहफा है. जब आप ऑनलाइन पॉलिसी खरीदते हैं. तो पिछली कंपनी से मिलने वाले एनसीबी को नई पॉलिसी खरीदने में ट्रांसफर कर सकते हैं.