कनपटी पर बंदूक अड़ाकर अपहरण: दो फोर व्हीलर से आए दर्जन भर बदमाश, घर से कनपटी पर बंदूक अड़ाकर युवक का अपहरण, खेत में ले जाकर जमकर पीटा

कनपटी पर बंदूक अड़ाकर अपहरण: दो फोर व्हीलर से आए दर्जन भर बदमाश, घर से कनपटी पर बंदूक अड़ाकर युवक का अपहरण, खेत में ले जाकर जमकर पीटा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • A Dozen Crooks Who Came From Two Four Wheelers, Kidnapped A Young Man With A Gun At A Temple From The House, Took Him To The Field And Beat Him Fiercely

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ित युवक अमित राजपूत जिसके साथ मारपीट की गई।

  • देवरी थाना क्षेत्र में बीती रात फिल्मी स्टाइल में हुआ युवक का अपहरण
  • देर रात पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, मकान बेचने युवक पर बना रहे थे दबाव

दो फोर व्हीलर गाड़ी से करीब दर्जन भर बदमाश आते हैं। एक युवक को घर के बाहर बुलाते हैं। फिर उसकी कनपटी पर बंदूक अड़ाकर गाड़ी में बैठकर अपहरण कर ले जाते हैं। रात के अंधेरे में एक सूनसान खेत में ले जाकर युवक के साथ बदमाश मारपीट करते हैं। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच जाती है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को उनके चंगुल से छोड़ा लेती है। यह कहानी आपको थोड़ी फिल्मी जरूर लगे, लेकिन इस वारदात को अंजाम देवरी थाना क्षेत्र में बीती रात दिया गया है। पुलिस ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बदमाश मकान बेचने बना रहे थे दबाव
देवरी की कुसुम विहार कॉलोनी में रहने वाले यशवंत सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनका मकान खरीदना चाहते हैं। इसके लिए उन लोगों ने एक-दो बार बातचीत की, लेकिन उन्होंने मकान बेचने से मना कर दिया। बीती रात जब वह घर पर टीवी देख रहे थे, तब कुछ लोग एक बुलेरो गाड़ी से आए और एक व्यक्ति घर पर आकर उनके बेटे अमित सिंह राजपूत को बुलाकर बाहर ले गया। इसके बाद अमित के सिर पर बंदूक की बट मारकर वे उसे बुलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गए, जबकि दूसरी गाड़ी थोड़ी दूर खड़ी थी। उसमें भी कुछ लोग बैठे हुए थे। पड़ोस के लोगों ने उन्हें बताया कि कुछ लोग अमित के साथ मारपीट करते हुए उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। यशवंत सिंह राजपूत ने बताया कि इसके बाद वे सीधे थाने गए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

अपहरण में इस्तेमाल की गई बुलेरो गाड़ी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

अपहरण में इस्तेमाल की गई बुलेरो गाड़ी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दो बंदूक व एक कट्टा लेकर आए बदमाश
पीड़ित युवक अमित राजपूत ने बताया कि बदमाशों के पास दो बंदूक और एक देशी कट्टा था। आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठाते ही पीटना शुरू कर दिया और सीधे देवरी के रसैना गांव में एक खेत पर ले गए। वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। वहां करीब 15 लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही रही थी। देर रात करीब एक बजे पुलिस भी रसैना गांव के उस खेत पर पहुंच गई। इतने में वहां भगदड़ मच गई और पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पीड़ित युवक को पुलिस वहां से छुड़ाकर ले आई।

बंदूक तानने वाले का नाम FIR से हटाने के आरोप
देवरी थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि मौके से रजनीश शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, निखिल शर्मा, कपिल शर्मा और राहुल उर्फ मनीष सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इन पर अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। तो वहीं पीड़ित युवक का आरोप है कि रंजीत शर्मा ने उसकी कनपटी पर बंदूक तानी थी, लेकिन पुलिस ने FIR से उसका नाम ही गायब कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि जिन लोगों के नाम बताए थे। उन पर मामला दर्ज किया है। जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं।



Source link