दो शराब तस्कर गिरफ्तार: दो फोर व्हीलर से रायसेन की तरफ से सागर ला रहे थे अवैध शराब

दो शराब तस्कर गिरफ्तार: दो फोर व्हीलर से रायसेन की तरफ से सागर ला रहे थे अवैध शराब


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इसी कार में जब्त की गई अवैध शराब।

  • गवानगंज व बड़तूमा में रहने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • बुधवार सुबह राहतगढ़ पुलिस ने लालबाग टोल नाका के पास की कार्रवाई

दो चार पहिया वाहनों से रायसेन तरफ से सागर अवैध शराब लेकर आ रहे दो बदमाशों को राहतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख रुपए की 25 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो लोग भाग गए।

राहतगढ़ टीआई अनिल सिंह ने बताया, मुखबिर से सूचना पर लालबाग टोल नाके के पास बुधवार सुबह 4 बजे चैकिंग की गई। रायसेन के बेगमगंज की ओर से दो कार आते दिखीं। इन्हें रोककर तलाशी ली गई। कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 3860 से 15 पेटी और दूसरी कार क्रमांक एमपी 04 सीक्यू 5156 से 10 पेटी अवैध शराब मिली।

टीआई ने बताया कि मौके से भगवानगंज सागर निवासी राजकुमार पिता रूप सिंह घोषी और बड़तूमा निवासी निखिलेश पिता रामस्वरूप सोनी को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो अन्य साथी मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी राजकुमार के पास से 98 हजार 500 रुपए नकद भी मिले हैं। इनसे कुल जब्ती 7 लाख 19 हजार 435 रुपए की हुई है। आरोपियों पर आबकारी एक्ट धारा 34(2) व 42 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link