बजट सत्र: MLA लक्ष्मण सिंह बोले- नर्मदा के घाटों का पानी ‘आचमन’ योग्य नही है तो होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने का क्या फायदा

बजट सत्र: MLA लक्ष्मण सिंह बोले- नर्मदा के घाटों का पानी ‘आचमन’ योग्य नही है तो होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने का क्या फायदा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • If The Water Of The Ghats Of Narmada Is Not Eligible, Then What Is The Benefit Of Renaming Hoshangabad To Narmadapuram?

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से लेकर प्रदूषित हो रही प्रदेश की नदियों के मामले में सरकार को घेरा।

  • आरोप – बाबई का फार्म सरकार ने ड्रग कंपनी को बेच दिया, यहां से निकलने वाला कैमिकल वेस्ड नर्मदा नदी में मिल रहा है
  • ये कैसा अभियान..राजधानी में माफिया को पकड़ने गई पुलिस वैन का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया, आरोपी को मिल गया भागने का मौका

बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से लेकर प्रदूषित हो रही प्रदेश की नदियों के मामले में सरकार को घेरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर बहस के दौरान चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश की नदियां लगातार प्रदूषित होती जा रही हैं। नर्मदा नदी के तट पर बसे होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने का क्या फायदा, जब इस नदी के करीब 15 घाट ऐसे हैं, जहां का पानी आचमन करने लायक तक ना हो।
उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी लगतार सूखती जा रही है। इसका 60% जलभराव का हिस्सा सूख चुका है। बाबई का फार्म सरकार ने ड्रग कंपनी को बेच दिया। यहां से निकलने वाला कैमिकल वेस्ड नर्मदा नदी में मिल रहा है। यदि ऐसी ही स्थिति रही और सरकार स्तर पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो पूरी नर्मदा नदी दूषित हो जाएगी।
विधायक सिंह ने माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर कहा कि इसे कमलनाथ सरकार ने शुरु किया था। शिवराज सरकार भले ही इसका श्रेय ले, लेकिन इसकी निष्पक्षता पर सवाल है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुना का एक माफिया राजधानी भोपाल में फरारी काट रहा है। उनके भोपाल के एक होटल में होने की खबर भी पुलिस को मिल गई। उसे पकड़ने दल रवाना हो गया, लेकिन रास्ते में वैन का डीजल खत्म हो गया और इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। उन्होंने गृह मंत्री से सिस्टम सुधारने का सुझाव दिया।
CM शिवराज 26 फरवरी को देंगे जवाब
राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में बहस अभी पूरी नहीं हुई है। इस पर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का वक्तव्य बुधवार को आया। इसके बाद सत्ता और विपक्ष के करीब 13 विधायकों ने अपनी बात रख दी है। सत्ता पक्ष का कहना था कि विपक्ष के नेता कमलनाथ का वक्तव्य अाया, तब सदन के नेता शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे, लिहाजा जब शिवराज भाषण देंगे तब कमलनाथ भी सदन में मौजूद रहें। जानकारी के मुताबिक कमलनाथ शुक्रवार को सदन में रहेगे, उस दौरान शिवराज का भाषण होगा।

विधानसभा के पटल पर रखा धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश
मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सरकार द्वारा लव जिहाद को रोकने के लिए लाए गए धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश को पटल पर रखा। साथ ही सहकारी सोसायटी संशोधन अध्यादेश, लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अध्यादेश, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन अध्यादेश, मध्य प्रदेश नगर पालिका विधि संशोधन अध्यादेश पटल पर रखे।



Source link