भय्यू महाराज सुसाइड केस: महाराज की दूसरी पत्नी डॉ. आयुषी के आज होंगे बयान, बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से पिछली तारीख पर नहीं पहुंचीं थी कोर्ट

भय्यू महाराज सुसाइड केस: महाराज की दूसरी पत्नी डॉ. आयुषी के आज होंगे बयान, बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से पिछली तारीख पर नहीं पहुंचीं थी कोर्ट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भय्यू महाराज ने डॉक्टर आयुषी ने 2017 में दूसरी शादी की थी।

भय्यू महाराज सुसाइड केस में बुधवार को एक बार फिर से महाराज की दूसरी पत्नी डाॅ. आयुषी का प्रतिपरीक्षण होना है। 6 दिन पहले उन्हें कोर्ट में बयान देने पहुंचना था। हालांकि तब उनके परिजन और वकील ने कोर्ट के समक्ष हाजिरी माफी आवेदन पेश किया था। वकील ने कोर्ट को बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से आयुषी नहीं आ पाईं। इस पर कोर्ट ने 24 फरवरी की तारीख तय करते हुए उन्हें उपस्थित होने का कहा था।

जनवरी में पहुंची थी बयान देने
डॉ. आयुषी जनवरी के अंत में बयान देने कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि बयान के दूसरे दिन आयुषी के दादाजी का निधन होने से वे ग्वालियर चली गई थीं। बता दें कि अब तक केस में 18 गवाहों के बयान हो चुके हैं। इनमें महाराज की बेटी, दोनों बहनें, सेवादार और डॉक्टर शामिल हैं। भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को अपने घर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने महाराज के सेवादार विनायक, पलक और शरद को गिरफ्तार किया था।

अब तक के बयान में यह कहा आयुषी ने
आयुषी ने कोर्ट को बताया था कि सेवादार शरद, पलक और विनायक आए दिन महाराज पर दबाव बनाते थे। उन्हें धोखे में रखकर दवा भी दिया करते थे। मौत से पहले इन लोगों ने महाराज से सुसाइड नोट लिखवा लिया था। पलक भी महाराज को धमकी देती कि मेरी जरूरत और मांग पूरी नहीं की, तो वीडियो बनाकर वायरल कर दूंगी। दाती महाराज जैसा बदनाम कर दूंगी। महाराज से डेढ़ से 2 लाख रुपए महीना तक ऐंठ लेते थे।



Source link