भाजपा का कांग्रेस पर निशाना: भाजपा प्रदेशध्यक्ष के स्वागत में कलश लेकर खड़ी कन्याओं को दिए 5-5 सौ के नोट, वीडियो वायरल

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना: भाजपा प्रदेशध्यक्ष के स्वागत में कलश लेकर खड़ी कन्याओं को दिए 5-5 सौ के नोट, वीडियो वायरल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा लड़कियों को 500-500 के नोट देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

  • वीडी शर्मा का सतना दौरा आया विवादों में, इससे पहले CM शिवराज का दौरा भी रह चुका है विवादित

भाजपा में इन दिनों पार्टी गाइडलाइन से हटकर कार्यकर्ता नोटों पर विश्वास कर रहे है। ऐसा ही वाक्या बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के दौरे के दौरान सतना में दिखी। बताया गया कि वार्ड क्रमांक 23 बूथ अध्यक्ष विजय रावत के घर पर खाना खाने वीडी शर्मा राज्य मंत्री खिलावन पटेल के साथ पहुंचे थे। यहां स्वागत में कलश लेकर खड़ी कन्याओं को 5-5 सौ के नोट दिए गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ राज्य मंत्री पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता उमेश प्रताप सिंह समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया में पैसे देने की फोटो वायरल होने के ​बाद कांग्रेस ने इसे मुददा बना लिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि यही भाजपा का चाल चरित्र है। अब नगर निगम चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता किस हद तक गिर सकते हैं, ये प्रदेश में नई बात नहीं।

शर्मा बोले- एमपी से विमुख कमलनाथ अब झूठ के सहारे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एमपी से विमुख हो चुके हैं और अब झूठ के सहारे हैं। कांग्रेस खुद के अप्रासंगिक होने की आशंका से भयभीत है। कांग्रेस में अब छल – कपट – झूठ के अलावा कुछ और नहीं बचा। नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारी के बीच बुधवार को सतना पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस हमला बोला।

उन्होंने कहा, कमलनाथ अब मध्य प्रदेश से विमुख हो चुके हैं। वे कांग्रेस के आंदोलनों में भी नजर नहीं आते। उन पर दिग्विजय सिंह की छाया का ऐसा असर पड़ा है कि अब वे भी झूठ बोलने लगे हैं। स्थिति यह है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ हैं, लेकिन चुनाव आयोग के पास निगम चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग लेकर दिग्विजय सिंह जा रहे हैं। उन्होंने कहा, दिग्विजय खुद भी कह चुके हैं कि जहां वे जाते हैं, वहां कांग्रेस को वोट नहीं मिलते फिर भी वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अगुआ बने हुए हैं।

योग्यता के मुकाबले उम्र नहीं बनेगी अड़चन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए उम्र दराज भाजपाइयों को राहत का संकेत भी दिया। संगठन में आयु सीमा का पैमाना तय कर चुके प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आयु का क्राइटेरिया नहीं है। अगर कोई योग्य व्यक्ति है, लेकिन उसकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो भी उसे अवसर मिल सकता है। निकाय चुनाव में बूथ जीता, चुनाव जीता के फाॅर्मूले पर काम करेंगे। हम सिर्फ जीतने के लिए चुनाव नही लड़ते, हमारा उद्देश्य जनहित और विकास होता है।

सुझाव लेने जारी करेंगे नंबर, ईमेल एड्रेस
निकाय चुनाव का घोषणा पत्र पार्टी नहीं, बल्कि जनता तय करेगी। इसके लिए हम फोन नंबर और ईमेल एड्रेस जारी करेंगे, प्रबुद्धों से सुझाव लेंगे।



Source link