- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Spa Center Sextortion Racket Update; Two Girls And Nine Boys Arrested By Madhya Pradesh Police
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मसाल के लिए इस प्रकार से केबिन बनाकर पूरी व्यवस्था की गई थी।
विजय नगर में स्पा सेंटर के आड़ में चली रही जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यहां मंगलवार को दबिश दी थी। पुलिस ने यहां यहां अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 12 युवतियों और 9 युवकों सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में कुछ चौंकाने वाले जानकारी सामने आई है। संचालक की माने तो वह ग्राहकों से 5 से 10 हजार रुपए तक वसूलता था। वहीं, इस धंधे में शामिल युवतियों को कमिशन के तौर पर दो से तीन हजार रुपए दिया करता था। इस धंधे के लिए उसने थाईलैंड की लड़कियों को भी नौकरी में रख रखा था।

केबिन में जाते ही व्यवस्त होने वाला बोर्ड दरवाजे पर टांग दिया जाता था।
एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि विजयनगर स्थिति ATOMS SPA सेंटर में बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक यौन कृत्य और देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। यहां पर विदेशी युवतियों से भी धंधा करवाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने उक्त सेंटर में छापामार कार्यवाही की गई। टीम जब भीतर पहुंची तो केबिन में कई युवक-युवतियां बिना कपड़ों के मिले। केबिन में आपत्तिजनक सामग्री भी रखी हुई थी। टीम ने सभी केबिन को सर्च किए तो यहां से 12 युवतियों और 9 युवक पकड़ में आए। इसमें कुछ विदेशी युवतियां भी थीं।
पुलिस के अनुसार संजय पिता प्रहलाद वर्मा उक्त स्पा सेंटर का कर्ताधर्ता है। इसके अलावा पुलिस ने सचिन , अनिल, प्रदीप, नितेश, योगेश, अजय, नरेन्द्र और मयूर को पकड़ा। टीम ने पाया कि अलग-अलग केबिन में ग्राहकों के साथ सभी युवतियां निर्वस्त्र अवस्था में थीं। संचालक संजय वर्मा ने स्वीकारा कि वह टोकन देकर ग्राहकों को अंदर भेजता था, जहां 2 से 3 हजार रुपए कमीशन युवतियों को देह व्यापार के लिए देता था। वह ग्राहकों से 5 से 10 हजार रुपए वह वसूलता था।

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।
इंदौर के अलावा कुछ युवतियां थाईलैंड की रहने वाली हैं। वहीं, कुछ भोपाल और देवास की भी महिलाएं शामिल हैं। थाईलैंड की युवतियों के पास से वीजा बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस उसने पता कर रही है कि वे आखिर बिना वीजा के भारत कैसे आईं। पता चला है कि स्पा संचालक के मालिक का नाम जिन्नी होना पता चला है। पुलिस की माने तो सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नके पास से करीब 25 मोबाइल, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई है।

पुलिस ने यहां से 12 लड़कियों सहित 21 लोगों को पकड़ा है।