IND vs ENG: गौतम गंभीर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं (Gautam Gambhir/Instagram)
IND vs ENG: गौतम गंभीर ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 के दौरान शाहिद अफरीदी के अजीबोगरीब कमेंट का जिक्र किया. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया था.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 24, 2021, 11:58 AM IST
गौतम गंभीर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा शुरू किए जाने के विचार पर बोल रहे थे. भारतीय ओपनर और दो बार विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे गंभीर ने अफरीदी का जिक्र सम्मान के साथ किया. गंभीर ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 के दौरान शाहिद अफरीदी के अजीबोगरीब कमेंट का जिक्र किया. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया था.
IND vs ENG: विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, ICC ने पूछा- ऐसा क्या है जो आप नहीं कर सकते?
गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ”2011 के सेमीफाइनल में अफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीरियों के लिए टॉस जीतना चाहते हैं. यह अपमानजनक टिप्पणी थी. हम पाकिस्तान के मसलों पर बात नहीं करते तो उन्हें भी हमारे मसलों पर बात नहीं करनी चाहिए. वे अपनी समस्याएं सुलझाएं, हम अपनी.” 2011 के वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर स्टार के रूप में सामने आए थे.IND VS ENG: इशांत शर्मा का दर्द- ‘धोनी ने कहा था लंबू तुमने मुझे अंतिम टेस्ट में बीच में छोड़ दिया’
गौतम गंभीर गंभीर की राय है कि उस समय टॉस को शाहिद अफरीदी ने राजनीतिक रंग दे दिया था. भारतीय ओपनर ने 2011 के वर्ल्ड कप की जीत को 26/11 के हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया था. गंभीर ने कहा, ”लेकिन अफरीदी ने टॉस का राजनीतिकरण किया. इस बात को किसी ने नहीं सराहा. जब हम मैच जीत गए तो मैंने इस जीत को मुंबई हमले में मारे गये लोगों को समर्पित किया. मेरा स्टैंड अब भी वही है. मैं वही कहता हूं, जिस पर मुझे भरोसा होता है.”
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के मौजूदा सांसद ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ सीरीज शुरू करने की कोई जरूरत नहीं है. जब तक कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता. उन्होंने कहा, ”मेरा यह स्टैंड तब से है, जब मैं राजनीति में भी नहीं था.”