- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Now Be Ready For Summer, Afternoon Will Be Hot, Even Mild Cold Of Morning And Night Will Disappear By First Week Of March
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बसंत का खुशनुमा मौसम… दो दिन से ज्यादातर लोगों ने गर्म कपड़े पहनना भी बंद कर दिए हैं। फोटो – चिंटू मेहता
- सीजन में पहली बार दो दिन से तापमान 35.2 डिग्री, 20 मार्च के बाद पारा 40 डिग्री से ज्यादा होगा, उमस का अहसास होने लगेगा
अब गर्मी के लिए तैयार हो जाइए… ठंड की विदाई शुरू हो चुकी है। धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगेंगे। अभी सुबह-रात को हल्की ठंडक महसूस होगी लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में वह भी गायब हो जाएगी।
दो दिन से मौसम गर्म बना हुआ है। दिन का तापमान 35.2 डिग्री है जो सीजन का सबसे ज्यादा है। बुधवार को गर्मी जैसा अहसास रहा। इधर हमारे शहर के गर्मी के पैटर्न की बात करें तो 15 मार्च तक तो तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा, 20 मार्च के बाद कभी भी पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पिछले साल को छोड़ दें तो पांच साल से ऐसा ही हो रहा है। सर्वाधिक गर्म दिन मई-जून के महीने में रहते हैं, तापमान 45-46 डिग्री तक भी पहुंच जाता है।
140 पर पहुंचा रात का तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में बदलाव नहीं हुआ लेकिन रात का पारा 0.8 डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 66 व शाम को 49 प्रतिशत रही।
मौसम वैज्ञानिक बोेले- अब नहीं होगी ठंड : मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि अब मौसम में बदलाव होगा। धीरे-धीरे दोपहर में गर्मी होने लगेगी। ठंड की विदाई हो जाएगी। हालांकि मार्च के पहले सप्ताह तक सुबह व रात को हल्की ठंडक का अहसास होगा।