डे-नाइट टेस्ट दूसरा दिन LIVE: टीम इंडिया की इंग्लैंड पर लीड, स्कोर 3 विकेट पर 112 रन के पार; रोहित और रहाणे क्रीज पर

डे-नाइट टेस्ट दूसरा दिन LIVE: टीम इंडिया की इंग्लैंड पर लीड, स्कोर 3 विकेट पर 112 रन के पार; रोहित और रहाणे क्रीज पर


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Vs England Pink Ball 3rd Test LIVE: Rohit Sharma Virat Kohli | Motera Stadium Ahmedabad News | IND Vs Eng Day Night Test Day 2 Latest News Update

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर की 12वीं फिफ्टी लगाई।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में इंडिया और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 112+ रन बना लिए हैं। इसी के साथ इंग्लैंड पर लीड बना ली। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे। फिलहाल, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

रोहित-कोहली ने टीम को संभाला
पहले दिन सधी शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने लगातार 2 ओवर (15वें और 16वें) में 2 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर की बॉल पर जैक क्राउली ने उनका विकेट लिया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा खाता भी नहीं खोल सके और स्पिनर जैक लीच ने उन्हें LBW किया।

ओपनर रोहित शर्मा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 बॉल पर 64 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। पहला दिन खत्म होने से ठीक पहले कोहली 27 रन बनाकर जैक लीच की बॉल पर क्लीन बोल्ड हुए।

अक्षर-अश्विन ने 9 विकेट लेकर इंग्लैंड को समेटा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने 9 विकेट लेकर 112 रन पर समेट दिया। अक्षर को 6 और अश्विन को 3 विकेट मिले। अक्षर ने लगातार दूसरी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके। पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत रही
इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 27 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। 100वां टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया था। ओपनर डॉम सिबली 1 रन बनाकर आउट हुए। इशांत की बॉल पर स्लिप में रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया।

7 इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
1.32 लाख दर्शकों की क्षमता वाले नए बने इस स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड के लिए 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें जॉनी बेयरस्टो और ओपनर डॉम सिबली शून्य पर आउट हुए। भारत में पहली बार टेस्ट खेल रहे जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली।

कोहली के पास सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने का मौका
विराट कोहली के पास यह मैच जीतने के साथ ही घर में सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने का मौका है। वे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोनों ने भारत में 21-21 टेस्ट जीते हैं। धोनी ने भारतीय जमीन पर कुल 30 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसमें से 3 में हार मिली और 6 टेस्ट ड्रॉ रहे। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदानों पर 28 टेस्ट खेले। इनमें से दो में हार का सामना करना पड़ा और 5 टेस्ट ड्रॉ रहे।

तीसरा टेस्ट जीते तो कर लेंगे स्टीव वॉ की बराबरी
अगर भारतीय टीम यह टेस्ट मैच भी जीत लेती है तो विराट का घरेलू मैदानों पर रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ की बराबरी पर आ जाएगा। तब भारतीय मैदानों पर विराट के नाम 29 टेस्ट में 22 जीत हो जाएगी। दूसरी ओर स्टीव वॉ ने भी अपने घरेलू मैदानों (ऑस्ट्रेलिया में) में 29 में से 22 मैचों में जीत हासिल की थी।



Source link