प्रभारी सरपंच 4000 की रिश्वत लेते पकड़ी: जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए NOC देने के एवज में मांगे थे रुपए, लोकायुक्त ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया

प्रभारी सरपंच 4000 की रिश्वत लेते पकड़ी: जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए NOC देने के एवज में मांगे थे रुपए, लोकायुक्त ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • In Lieu Of Granting NOC To Install Mobile Towers On The Ground, The Lokayukta Arrested Redheath.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिवनी29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई करती लोकायुक्त टीम।

  • सिवनी जिले के गाेपालगंज का मामला

जिले के गोपालगंज गांव की प्रभारी सरपंच को लोकायुक्त पुलिस ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह गांव के एक व्यक्ति से खेत में टावर लगाने के लिए NOC देने के लिए रुपए मांग रही थी।

जागेश्वर (35) पिता कंचनलाल चंद्रवंशी अपने खेत में एक कंपनी का मोबाइल टावर लगवाना चाहता था। इसके लिए ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र की जरूरत थी। जागेश्वर ने इसके लिए प्रभारी सरपंच राजकुमारी बरकड़े (30) पति नंदकिशोर से संपर्क किया। प्रभारी सरपंच ने NOC के एवज मेें 4 हजार रुपए की मांग की। उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी।

लोकायुक्त ने प्रभारी सरपंच को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को वह पैसे लेकर ग्राम पंचायत भवन पहुंचा। यहां पहले से ही यहां जैसे ही उसने राजकुमारी को पैसे दिए। इसी दौरान लोकायुक्त डीएसपी जेपी वर्मा, निरीक्षण स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे गया। टीम ने प्रभारी सरपंच को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने आरोपी प्रभारी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link