- Hindi News
- Local
- Mp
- Illegal Business Of Chit Fund Running By Forming Cooperative Society In MP, Will Surround Government In Congress Assembly
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को विधानसभा में कांग्रेेस चिटफंड कंपनियों के मामले में सरकार को घेरेगी।
- बीजेपी विधायक सिसोदिया उठाएंगे दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग समय सीमा में न दिए जाने का मुद्दा
- राज्यपाल के अभिभाषण पर जारी रहेगी चर्चा, 7 विधेयक भी पुर्नस्थापित करेंगे मंत्री
बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को कांग्रेस चिटफंड कंपनियों के मामले में सरकार को घेरेगी। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में सहकारी सोसायटी बनाकर चिटफंड का अवैध कारोबार फैला है। हालांकि सरकार ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ अभियान भी छेड़ रखा है। जबलपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में प्रशासन ने कार्रवाई भी की है।
विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डाॅ. गोविंद सिंह ने ग्वालियर में सहकारी सोसायटी के माध्यम से चिटफंड का अवैध करोबार होने के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। कांग्रेस इस मामले में तैयारी के साथ सरकार को घेरेगी। मामले में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया सरकार की तरफ से सदन में जवाब देंगे।
इसी तरह, मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश में दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग समय सीमा में प्रदाय न दिए जाने का मुद्दा उठाएंगे।
सिसोदिया ने भी इसे लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधानसभा में लगाया था। राज्यपाल के अभिभाषण पर गुरुवार को भी चर्चा जारी रहेगी। प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के बाद शाम करीब 5 बजे तक का समय इसके लिए आरक्षित किया गया है। इससे पहले सरकार 7 विधेयक भी सदन पटल पर पुर्नस्थापित करेगी। कार्यसूची के मुताबिक उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव मप्र भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय संशोधन विधयेक, डाॅ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक और मप्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक पुर्नस्थापित करेंगे।
इसी तरह, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया मप्र लोक सेवाओं के प्रदाय गारंटी (संशोधन) विधेयक, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट मप्र सिंचाई प्रबंधन में किसानों की भागीदारी (संशोधन) विधयेक और विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा मप्र सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक सदन पटल पर पुर्नस्थापित करेंगे। इन विधेयकों पर सदन में चर्चा होगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम तारीख तय करेंगे।