बिजली कंपनी का वसूली अभियान: बिल जमा न करने वाले 88 बकायादारों की काटी लाइन, 212 को बिल जमा करने की हिदायत

बिजली कंपनी का वसूली अभियान: बिल जमा न करने वाले 88 बकायादारों की काटी लाइन, 212 को बिल जमा करने की हिदायत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Cut Line Of 88 Defaulters Who Did Not Submit The Bill, 212 Instructed To Submit The Bill

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बकायादारों के कनेक्शन काटे।

वसूली अभियान के तहत बिजली कंपनी की गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रही। कंपनी की 5 टीमें सुबह से ही शहर के अलग-अलग जगह बिजली चोरी की जांच के लिए निकली। दिन भर में जांच के दौरान बिल जमा न करने वाले 88 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। साथ ही, लाइन कटने के बाद भी पड़ोस से कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर केस दर्ज किए गए।

कंपनी के सहायक अभियंता शैलेष सुमन ने बताया कि राधा तिराहा क्षेत्र में टीम ने उनके नेतृत्व में, गोपालगंज में एई शुभम् त्यागी, मकरोनिया में सीमा कोल, बड़ा बाजार में रोहित सोलंकी और सुभाष नगर में आयुषी जैन के नेतृत्व में बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। सभी बकायादारों को समय पर बिजली बिल जमा करने की हिदायत दी गई। 88 में से 62 लोगों ने गुरुवार को ही कार्यालय में बिल जमा कराया।

एई शैलेष सुमन ने बताया, एक हजार से अधिक बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शहर के विट्ठल नगर में कनिष्ठ अभियंता शैलेन्द्र चौबे के द्वारा पूर्व में कनेक्शन काटे गए थे, जिनकी गुरुवार को जांच की गई, तो वे जुड़े पाए गए। तुरंत मौके पर धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया। दिन भर में कुल 212 बकायादारों को जल्द बिल जमा करने की हिदायत टीमों द्वारा दी गई है।



Source link