- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Returned To Court, Then Disappeared For Two Days, When Returned In The Morning, The TV Was Killed In A Loud Voice.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बेटे की आत्महत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चेरीताल की घटना, पुलिस जांच में जुटी
- पल्लेदारी का करता था काम, परिजन निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी
32 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले उसकी कोर्ट पेशी थी। इसके बाद वह दो दिन तक गायब रहा। बुधवार सुबह घर लौटा। कमरे में चाय पीकर सोने चला गया। टीवी तेज आवाज करके वह सो गया। इसके बाद परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह मृत मिला। अस्पताल ले गए, तो वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रीराम गुप्ता (32) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार चेरीताल निवासी पुष्पा गुप्ता ने पुलिस को खबर दी कि उसका बेटा श्रीराम गुप्ता (32) पल्लेदारी का काम करता है। दो दिन पहले कोर्ट पेशी से घर आया। शाम को खाना खाकर निकला तो दो दिन तक गायब रहा। बुधवार सुबह 5.30 बजे घर लौटा। चाय बनाने के लिए बोलकर वह कमरे में चला गया। बिस्तर पर लेटकर वह टीवी देखने लगा। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था।
दोपहर में मां खाना देने गई तो दरवाजा बंद मिला
दोपहर में उसे खाना देने के लिए आवाज दी, तो उसने नहीं खोला। छोटे बेटे लखन ने खिड़की से झांका तो अंदर श्रीराम मृत पड़ा था। दरवाजा तोड़कर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।