सिंगरौली जिले की जयंत चौकी क्षेत्र में एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ये जानकारी शनिवार को दी है।
.
घटना 29 जुलाई की है जब पिपरालाल निवासी ओम प्रकाश तिवारी अपने दोस्त आकाश साहू के साथ गोल मार्केट से वापस लौट रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे जब वह जैतपुर ग्राउंड के पास पहुंचा, तभी अरविंद साहू और पुष्पा साहू उर्फ इंद्रकुमार साहू ने उसे रोक लिया।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक को मारा था
पुराने विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने ओम प्रकाश को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में ओम प्रकाश बेसुध हो गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद आकाश साहू और सिंदू साहू ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
पीड़ित के भाई मुकेश कुमार तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने 31 जुलाई को धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने अरविंद कुमार शाह और एक 17 साल के नाबालिग हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।