स्वागत को लेकर भिड़े भाजपाई: प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए हो रही थी बैठक, पूर्व पार्षद और जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के बेटों में सड़क पर चले लात घूंसे

स्वागत को लेकर भिड़े भाजपाई: प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए हो रही थी बैठक, पूर्व पार्षद और जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के बेटों में सड़क पर चले लात घूंसे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Meeting Was Being Held To Welcome The State President, The Sons Of Former Councilor And District Vice President Mahila Morcha Kicked On The Road.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा कार्यालय के बाहर सड़क पर हुए झगड़े में घायल भाजपा नेत्री का बेटा वीर विक्रम सिंह भदौरिया

  • – जनकगंज थाना पहुंच गए दोनों पक्ष, लगाया मारपीट का आरोप – पुलिस कर रही मामले में पूछताछ

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए हुई बैठक में गुरुवार शाम जमकर हंगामा मचा है। बैठक में पूर्व पार्षद व केन्द्रीय मंत्री के खास बलवीर तोमर के बेटे और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उमा भदौरिया के बेटों के बीच में झगड़ा हुआ है। बैठक में किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन बीजेपी के कार्यालय के बाहर निकलते ही दोनों में जमकर मारपीट हुई है। सड़क पर लात घूंसे चले हैं। जिसमें एक घायल भी है। घटना के बाद दोनों पक्ष जनकगंज थाना FIR कराने पहुंच गए। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। रात 11 बजे तक दोनों पक्ष थाने में थे और पुलिस अफसर उनसे बातचीत कर रहे थे।

गुरुवार शाम भाजपा के कार्यालय मुखर्जी भवन में बैठक बुलाई गई थी। 27 फरवरी को दतिया से सड़क मार्ग के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को आना है। उनके आने पर स्वागत की रूप रेखा बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के नेतृत्व में बैठक चल रही थी। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उमा भदौरिया के बेटे वीर विक्रम सिंह भदौरिया ने स्वागत करने की इच्छा जताई। इस पर बैठक में मौजूद पूर्व पार्षद व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के खास माने जाने वाले बलवीर तोमर के बेटे छोटू से कुछ कहा। जिस पर दोनों में मुंहबाद और एक दूसरे को देखने तक की नौबत आ गई। उस समय तो बैठक में मौजूद नेताओं ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया, लगा कि मामला सुलझ गया है। जब दोनों पक्ष भाजपा कार्यालय से बाहर आए तो फिर सड़क पर झगड़ने लगे। विवाद बढ़ा तो उनमें जमकर हाथापाई भी हुई। सड़क पर लात घूंसे और बेल्ट चले। हालांकि कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने बीच में आकर बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने एक दूसरे पर मारपीट का अरोप लगाया और एफआईआर की मांग की है।

बेल्ट से पीटा, कट्‌टे के बट से मारा

जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा उमा भदौरिया के बेटे वीर विक्रम सिंह भदौरिया ने कहा कि बैठक में जब मैंने स्वागत करने के लिए कहा तो छोटू झगड़ने लगा। उस समय तो बात आई गई हो गई। कार्यालय से बाहर आने पर छोटू तोमर और उसके साथ आए कुछ लोगों ने मुझे जमकर पीटा। बेल्ट मारे और कट़्टे का बट सिर में मारा। इस बार मेरी मां पार्षदी के टिकट की दावेदार हैं। हम टिकट नहीं मांगे इसको लेकर मुझसे दुश्मनी रखता है।

झूठी रिपोर्ट करना चाहता है

भाजपा नेता बलवीर सिंह का कहना है कि वीर विक्रम सिंह बौखलाया हुआ है। वह चाहता है किसी तरह से विवाद हो। वह झूठी रिपोर्ट करने का आदी है। उस पर पहले भी प्रकरण दर्ज है। हमारे साथी रवि शर्मा के साथ उसने मारपीट की है। बाद में दोस्तों को बुला लिया। यह सब चुनाव की रंजिश वजह से कर रहा है। किसी ने उसके साथ मारपीट नहीं की।

दोनों पक्ष की बात सुन रहे हैं

दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ इस पर पूछताछ की जा रही है।

आत्माराम शर्मा, सीएसपी

खबरें और भी हैं…



Source link