विराट कोहली बोले-अहमदाबाद की पिच में कोई दिक्कत नहीं थी (फोटो-एपी)
भारत ने तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता, ये मुकाबला महज 2 दिनों में खत्म हो गया जिसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 25, 2021, 9:02 PM IST
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि दोनों ही टीमों ने खराब बल्लेबाज की. वो जल्दी सिमट गए और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल नहीं दिखाया. बुधवार को गेंद आसानी से बैट पर आ रही थी और एक ही बॉल टर्न हो रही थी. मुझे लगता है बल्लेबाजी औसत दर्जे की हुई है. 30 में से 21 विकेट सीधी गेंद पर गिरे हैं ये सच में हैरानी भरा है.’
IND VS ENG: 11 विकेट झटक दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज बने अक्षर पटेल, बनाया दमदार रिकॉर्ड
ऐसा टेस्ट मैच पहली बार खेला-विराट कोहलीविराट कोहली ने कहा कि वो पहली बार ऐसा टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें मुकाबला महज 2 दिन में खत्म हो गया. उन्होंने कहा, ‘अजीब मुकाबला था, मैं इस तरह का टेस्ट मैच कभी नहीं खेला जहां इतनी जल्दी से हालात बदले. मुझे लगता है बल्लेबाजों का ध्यान सही जगह नहीं था. वो टर्न के लिए खेल रहे थे लेकिन विकेट सीधी गेंद पर गिर रहे थे. जसप्रीत बुमराह मुझे कह रहे थे कि मुझे मैच के समय आराम क्यों दिया जा रहा है, वहीं इशांत भी कह रहे थे कि मेरे 100वें टेस्ट मैच में मुझे गेंदबाजी नहीं मिल रही.’