IND vs ENG Day-Night Test: Team India ने दूसरे ही दिन England को दी पटखनी, सीरीज में 2-1 की मिली बढ़त

IND vs ENG Day-Night Test: Team India ने दूसरे ही दिन England को दी पटखनी, सीरीज में 2-1 की मिली बढ़त


नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीसरा टेस्ट महज 2 दिन के अंदर खत्म हो गया. विराट कोहली () की सेना ने जो रूट की आर्मी को 8 विकेट से हारा दिया. इसके साथ हे मेजबान टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की. 

दूसरे ही मिली जीत

भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 49 रनों के लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने महज 7.4 ओवर में पूरा कर लिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) को फतह दिला दी.

अक्षर बने जीत के हीरो

भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने पहली पारी में 38 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड टीम के पसीने छुड़ा दिए. ये उनके टेस्ट करियर की बेस्ट बॉलिंग फिगर है. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इस तरह उन्होंने इस मैच में 11 विकेट पूरे किए

अश्विन ने भी दिखाया कमाल

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पहली पारी में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. वहीं उन्होंने दूसरी पारी में 48 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए. ऐसा करने वाले वो तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

इंग्लैंड खराब बल्लेबाजी

इंग्लैंड (England) ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 112 रन बनाए. जिसमें जैक क्राउली (Zak Crawley ) ने सबसे ज्यादा बनाते हुए 53 रन की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में पूरी इंग्लिश टीम 81 पर ऑल आउट हो गई, जिसमें मेहमान टीम के 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टीम इंडिया (Team India) भी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, हालांकि मेजबानों ने इंग्लैंड के खिलाफ 33 रन की बढ़त बना ली. सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बड़ी पारी खेलते हुए शानदार 66 रन बनाए. दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी.

अहमदाबाद में चौथा टेस्ट

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च से खेला जाएगा. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना या ड्रॉ करना होगा. 





Source link