MP में 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल: मध्यप्रदेश की 36 हजार बसों में 20 हजार के थमेंगे पहिए, यात्रियों को होगी परेशानी

MP में 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल: मध्यप्रदेश की 36 हजार बसों में 20 हजार के थमेंगे पहिए, यात्रियों को होगी परेशानी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दो दिन के लिए बसों में ब्रेक लगने वाला है। मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 26 और 27 फरवरी को दो दिन की स्वैच्छिक बस हड़ताल का ऐलान किया है।

  • भोपाल से पूरे प्रदेश और अंतरराज्यीय 3 हजार बसों का होता है संचालन
  • किराया वृद्धि की मांग को लेकर बस ऑपरेटर कर रहे हड़ताल

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दो दिन के लिए बसों में ब्रेक लगने वाला है। मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 26 और 27 फरवरी को दो दिन की स्वैच्छिक बस हड़ताल का ऐलान किया है। इस संबंध में दो दिन पहले बस ऑपरेटर संचालकों ने भोपाल में बैठक कर निर्णय लिया था। इसमें प्रमुख मांग किराया वृद्धि को लेकर है। मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्य दीपेश विजयवर्गीय ने बताया कि हमारी दो दिवसीय स्वैच्छिक हड़ताल है। हड़ताल के दौरान यदि कोई बस ऑपरेटर बस चलाता है तो उसको रोका नहीं जाएगा। इंदौर और ग्वालियर संभाग को छोड़कर बाकी सभी संभाग के बस ऑपरेटरों ने हमें हड़ताल में शामिल होने की सहमति दी है। अभी दोनों संंभाग के बस ऑपरेटरों से भी बात चल रही है। प्रदेश में 26 फरवरी को सुबह 5 बजे से बसे नहीं चलेंगी। विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश में 36 हजार बसें है। इनमें से 20 हजार बसे खड़ी हो जाएगी। हमारा उद्देश्य आम जनता की परेशान करना नहीं है। उन्हाेंने बताया कि डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डीजल 60 रुपए से 90 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है, लेकिन किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

बस ऑपरेटराें का आरोप- किया जा रहा परेशान

बस ऑपरेटर एसोसिएशन का कहना है कि सीधी बस हादसे में प्रशासन की गलती को दबाने के लिए बस संचालकों को निशाना बनाया जा रहा है। ना तो ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए सड़क पर पुलिस तैनात थी। वहीं, सतना में परीक्षा सेंटर होने के बावजूद बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसोसिएशन के सदस्य धर्मेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि हम नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन पूरे कागज होने के बावजूद बसों के चालान काटें जा रहे है।

भोपाल से 3 हजार बसों का होता है संचालन

राजधानी भोपाल से प्रदेश के सभी क्षेत्रो के अलावा अंतरराज्यीय बसों का संचालन होता है। यहां से आईएसबीटी, पुतली घर, हलाल पुर, नादरा बस स्टैंड से करीब 3 हजार बसें चलते है।



Source link