Ratlam : मज़दूर ट्रॉली में मलबा भर रहे थे तभी आ गिरी दीवार, सामने आया दर्दनाक Video

Ratlam : मज़दूर ट्रॉली में मलबा भर रहे थे तभी आ गिरी दीवार, सामने आया दर्दनाक Video


रतलाम में हुए इस हादसे में 2 बच्चे घायल हुए हैं.

Ratlam : बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा था लेकिन सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं रोकी गयी थी. ऐसे मे राहगीर भी हादसे की जद में आ सकते थे

रतलाम.रतलाम (Ratlam) के जावरा में एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूर भाई-बहन की मौत हो गयी.दोनों एक पुराने मकान को तोड़ने के काम लगे थे तभी उन पर एक दीवार भरभरा कर आ गिरी.इस हादसे की दिलदहलाने वाली तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई है.

रतलाम के जावरा में एक पुरानी इमारत तोड़ी जा रही थी.इस काम में कई मज़दूर लगे हुए थे.बिल्डिंग तोड़ने के दौरान ऊपरी मंजिल से पूरी की पूरी एक दीवार भरभरा कर नीचे जा गिरी.नीचे कई मजदूर काम कर रहे थे.दीवार का पूरा मलबा उन पर जाकर गिरा.इसमें एक महिला और पुरुष मज़दूर की ही मौत हो गयी.ये दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे.इस हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं.

CCTV में तस्वीरें कैद
हादसे की तस्वीरें पास की बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयीं. कैसे एक पूरी दीवार मजदूरों पर भरभराकर गिरी कि उन्हें संभलने का भी वक्त नहीं मिल पाया.जिस वक्त ये हादसा हुआ मजदूर उस दौरान बिल्डिंग का मलबा ट्रॉली में भर रहे थे.

इलाज के दौरान मौत

जावरा के गुलेर वाली मस्जिद क्षेत्र की यह घटना है. चारों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां महिला मजदूर मंजूबाई की मौत हो गयी जबकि उसके भाई पंकज ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर जावरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची.बताया जाता है कि ऊपरी फ्लोर पर वाइब्रेटर से दीवार तोड़ी जा रही थी.

ठेकेदार-मकान मालिक पर केस दर्ज
सबसे बड़ी लापवाही की बात ये है कि बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा था लेकिन सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं रोकी गयी थी. ऐसे मे राहगीर भी हादसे की जद में आ सकते थे. जावरा थाना पुलिस ने मकान को तोड़ने वाले ठेकेदार इकबाल और मकान मालिक घनसुख पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.








Source link