जबलपुर से गुजरेगी साप्ताहिक ट्रेन: मुंबई से गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 22 कोच की होगी, जबलपुर स्टेशन पर 10 मिनट का स्टॉपेज

जबलपुर से गुजरेगी साप्ताहिक ट्रेन: मुंबई से गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 22 कोच की होगी, जबलपुर स्टेशन पर 10 मिनट का स्टॉपेज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Special Train Will Run Between Mumbai To Gorakhpur, This Train Will Be Of 22 Coaches, 10 minute Halt At Jabalpur Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेशल ट्रेन की प्रतीकात्मक फोटो।

  • लोकमान्य टर्मिनस से गोरखपुर हर बुधवार को तो वापसी में हर शुक्रवार को संचालित होगी ट्रेन
  • तीन मार्च को लोकमान्य से गोरखपुर के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, आरक्षण पर ही मिलेगा सफर का मौका

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए रेलवे की ओर से एक और स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। तीन मार्च से संचालित होने वाली ये ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के बीच चलेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में 22 बोगी होगी। आरक्षण पर ही सफर करने का मौका मिलेगा। बुधवार को लोकमान्य टर्मिनस से तो शुक्रवार को गोरखपुर जंक्शन से ट्रेन रवाना होगी।

जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन 01081/01082 लोकमान्य टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य टर्मिनस को तीन मार्च से संचालित करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन हर बुधवार को लोकमान्य टर्मिनस से शाम 4.40 बजे रवाना होगाी। अगली सुबह 6.10 पिपरिया पहुंचेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के नरसिंहपुर स्टेशन पर सुबह 7.15, जबलपुर 8.40 बजे, कटनी 10.10 बजे, मैहर 10.50 बजे, सतना 12.20 और गोरखपुर में रात 2.00 बजे पहुंचेगी।

हर शुक्रवार को गोरखपुर से रवाना होगी
वहीं, वापसी में ये ट्रेन हर शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 4.05 रवाना होगी। अगली सुबह 3.35 बजे सतना, 4.08 बजे मैहर, 4.55 बजे कटनी, 6.20 बजे जबलपुर, 7.48 नरसिंहपुर, 8.58 बजे पिपरिया और रात 23.45 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। दोनों तरफ ये ट्रेन कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औडिहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर स्टेशन पर रुकेगी।

22 बोगी की होगी ये स्पेशल ट्रेन
तीन मार्च से लोकमान्य टर्मिनस से गोरखपुर के बीच में संचालित होने वाली इस सप्ताहिक ट्रेन में कुल 22 बोगी होगी। सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के मुताबिक इस स्पेशल ट्रेन में एक एसी द्वितीय श्रेणी, चार एसी तृतीय श्रेणी, 12 द्वितीय स्लीपर, तीन सामान्य श्रेणी और दो जनरेटर कार होंगे। यह गाड़ी पूरी तरह से आरक्षित होगी। बगैर टिकट के ट्रेन में सफर की अनुमति नहीं होगी

खबरें और भी हैं…



Source link