जैन मंदिर में चोरी: ताले तोड़कर अष्टधातु की दो प्रतिमाएं और दानपेटी में रखे लाखों रुपए कैश ले गए बदमाश, 3 साल से नहीं खुली थी दानपेटी

जैन मंदिर में चोरी: ताले तोड़कर अष्टधातु की दो प्रतिमाएं और दानपेटी में रखे लाखों रुपए कैश ले गए बदमाश, 3 साल से नहीं खुली थी दानपेटी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Two Statues Of Ashtadhatu Breaking The Locks And The Crooks Carrying Cash In Lakhs Of Rupees Kept In The Donation Box, The Charity Was Not Open For 3 Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी की वारदात के बाद मंदिर में जांच करती पुलिस

  • राहतगढ़ थाना क्षेत्र के बठयावदा गांव में बीती रात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना।

राहतगढ़ थाना क्षेत्र के बठयावदा गांव में बदमाशों ने बीती रात एक जैन मंदिर को अपना निशाना बनाया। बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर अष्टधातु की दो प्रतिमाएं और दान पेटी अपने साथ ले गए। मंदिर के मोहत्तमकार का कहना है कि दान पेटी पिछले 3 सालों से नहीं खुली थी। जिनमें लाखों रुपए कैश था। सुबह मंदिर के ताले टूटे मिलने पर चोरी की घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मंदिर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सागर से FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मंदिर पहुंचकर जांच कर रही है। एक दिन पहले ही बदमाशों ने खुरई के भीलन और नरोदा गांव में दो मंदिरों को निशाना बनाया था।

6 और 12 इंच की थी दोनों प्रतिमाएं
बठयावदा गांव के बीचोंबीच स्थित पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के मोहत्तमकार चंद्रकुमार जैन ने बताया कि बदमाशों ने बीती रात 2 से 4 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें मुख्य गेट और अंदर के गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर वेदी पर भगवान विराजमान है। वहां का पूरा एरिया कांच से कवर्ड और लॉक था। चोरों ने कांच फोड़कर और लॉक तोड़कर तीन में से अष्टधातु की दो प्रतिमाएं चोरी कर ली, जबकि पाषाण की एक प्रतिमा छोड़ गए। चोरी गई प्रतिमाओं में आदिनाथ भगवान की एक 12 इंच की और दूसरी पारसनाथ भगवान की 6 इंच की मूर्ति है।

वारदात के बाद मंदिर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़

वारदात के बाद मंदिर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़

दान में था 4 से 5 लाख रुपए कैश
मोहत्तमकार चंद्रकुमार जैन ने बताया कि मंदिर में एक बड़ी दान पेटी रखी हुई थी। जो पिछले 3 सालों से नहीं खुली थी। जिसमें करीब 4 से 5 लाख रुपए कैश होने का अनुमान जताया जा रहा है। बदमाश दानपेटी को भी साथ में ले गए। दानपेटी का ताला तक टूटा नहीं मिला। चोरी की जानकारी मिलने के बाद राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम के साथ जांच की जा रही है। जैन मंदिर करीब 200 साल पुराना बताया जा रहा है।

दो मंदिरों के एक दिन पहले टूटे थे ताले
बदमाशों ने इसके पहले बुधवार-गुरुवार रात में खुरई के भीलन और नरोदा गांव में भी दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया था। बदमाशों ने दोनों मंदिरों में करीब 5 लाख की चोरी की थी। जिसमें सोने-चांदी के जेवर, हार, मुकुट, मंगलसूत्र और प्रतिमाएं भी चोर अपने साथ ले गए। जिनकी तलाश खुरई पुलिस अभी भी कर रही है। एक दिन बाद ही गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात चोरों ने फिर एक मंदिर के ताले तोड़ दिए।

खबरें और भी हैं…



Source link