उज्जैन में 8 दिन बाद बारिश, गर्मी से मिली राहत: सुबह पौन घंटे बरसे मेघ, दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना – Ujjain News

उज्जैन में 8 दिन बाद बारिश, गर्मी से मिली राहत:  सुबह पौन घंटे बरसे मेघ, दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना – Ujjain News



उज्जैन में सोमवार सुबह करीब पौन घंटा तेज बारिश हुई। इस दौरान 2 मिली मीटर पानी बरसा है। 8 दिन बाद होने वाली इस बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं दिन में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

.

शहर में 8 दिन पहले बारिश हुई थी। इसके बाद से आसमान साफ था, जिस कारण तेज धूप और उमस से लोग परेशान हो रहे थे। रविवार को बादल छाने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई थी। जिससे गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। सोमवार सुबह पौने छह बजे अचानक बारिश शुरू हुई और 6:30 बजे तक तेज पानी बरसा।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में अब तक कुल 752.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। कभी बादल छाएंगे तो कभी धूप खिलेगी। आसमान में बादल छाए होने से दिनभर बारिश की संभावना बनी हुई है।



Source link