तापमान में इजाफा: पूर्व-पश्चिम की ओर से आ रही हवा बढ़ा रही तापमान, रात का पारा 2 डिग्री और बढ़कर 17 पर पहुंचा

तापमान में इजाफा: पूर्व-पश्चिम की ओर से आ रही हवा बढ़ा रही तापमान, रात का पारा 2 डिग्री और बढ़कर 17 पर पहुंचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Increasing Temperature From East west Wind, Night’s Mercury Rose By 2 Degrees And Reached 17

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शीत ऋतु के विदा होते ही पेड़ों के पत्ते झड़ने लगे हैं। नई कोंपलें आने लगी हैं। कंपेल क्षेत्र की यह तस्वीर भास्कर के रीडर नीलेश जैन ने खींची।

  • मार्च शुरू होते ही तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है

फरवरी जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को पारा 33.4 डिग्री था जो गुरुवार को बढ़कर 33.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। यह मंगलवार रात 15 डिग्री पर था।

पिछले तीन दिन से तापमान में 1-1 डिग्री की वृद्धि हो रही है। 30 से बढ़कर तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। दरअसल, उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं अब नहीं आ रही हैं। कभी पूर्व तो कभी पश्चिम तरफ से हवा आने की वजह से तापमान बढ़ रहा है। दोपहर के वक्त तो मार्च के शुरुआती दिनों जैसा एहसास हो रहा है। इस बार मार्च शुरू होते ही तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link