Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- सिंचाई के लिए 10 घंटे प्रतिदिन आपूर्ति व्यवस्था है
संभाग की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है। अब गैर कृषि उपभोक्ताओं के लिए प्रतिदिन 23 घंटे 55 मिनट की आपूर्ति हो रही है। वहीं सिंचाई के लिए 10 घंटे प्रतिदिन आपूर्ति व्यवस्था है।
यह जानकारी गुरुवार को उज्जैन संभाग के दौरे पर पहुंचे पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर को संभागीय अधिकारियों ने दी। प्रबंध निदेशक तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए इंजीनियर एवं कर्मचारी हरसंभव प्रयास करें।
राजस्व बढ़ाने के लिए भी गंभीरता से कार्य किए जाए, ताकि बकाया राशि घटे एवं प्रति यूनिट नकद राजस्व संग्रहण की स्थिति में सुधार हो। मुख्य अभियंता पुनीत दुबे ने बताया उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
संभागीय मुख्यालय उज्जैन में औसत 23.55 घंटे, जिला मुख्यालयों में 23.53 घंटे, कृषि फीडरों पर प्रतिदिन 9.45 घंटे बिजली वितरण हो रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया संभाग के 210 वितरण केंद्रों की टीम रोज उपभोक्ताओं से संवाद कर बिजली सेवाओं की संतुष्टि कर रही है।