- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Five Establishments Licenses Suspended; Also Sealed, Food Department Also Fined 85 Thousand Rupees
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट द्वारा तय जुर्माना जमा नहीं करने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पांच प्रतिष्ठानों को सील कर इनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की थी। इनसे 85 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता और बीएस देवलिया ने बताया कि फ्रीगंज स्थित हेमंत ट्रेडर्स से 7500 रुपए, दौलतगंज स्थित कमल कर्नवानी से 30 हजार रुपए, त्रिवेणी मार्केटिंग से 7500 रुपए, आगर रोड स्थित खुशी के नमकीन से 15 हजार रुपए और गुदरी चौराहा स्थित विनोद कुमार मुकेश कुमार से 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
गुप्ता ने बताया कि ऐसे प्रतिष्ठान जिन्होंने जुर्माने की राशि जमा नहीं करवाई है, उन पर अभिहित अधिकारी के निर्देश पर संबंधितों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई की जा रही है।