सतना में गर्म सीमेंट गिरी, 2 की मौत: प्रिज्म सीमेंट फैक्टरी में सेलों की चल रही थी सफाई, पाइप फटने से चपेट में आए मजदूर; दोनों को नीमच का ठेकेदार ले आया था

सतना में गर्म सीमेंट गिरी, 2 की मौत: प्रिज्म सीमेंट फैक्टरी में सेलों की चल रही थी सफाई, पाइप फटने से चपेट में आए मजदूर; दोनों को नीमच का ठेकेदार ले आया था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Cells Were Running In The Prism Cement Factory, Laborers Hit By Pipe Burst; Both Were Brought By Neemuch Contractor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस मामले की कर रही जांच।

प्रिज्म सीमेंट फैक्टरी में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। रात में सेलों की सफाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक पाइप फटी और गर्म सीमेंट मजदूरों पर गिर गई। हादसे में दो मजूदरों की मौत हो गई। उन्हें चीखने तक का मौका नहीं मिला। दोनों मजदूर सतना के ही हैं और उन्हें मजदूरी के लिए नीमच का ठेकेदार काम पर रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सतना के रामपुर बाघेलान थाना इलाके के मनकहरी में प्रिज्म सीमेंट का प्लांट है। प्लांट की यूनिट नंबर 1 में सेलों की देर रात मजदूर सफाई कर रहे थे। पाइप फटने से गर्म सीमेंट मजदूरों के ऊपर गिर गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। इसमें राजकुमार पुत्र जवाहरलाल विश्वकर्मा निवासी धतूरा मैहर एवं विष्णु प्रसाद पुत्र भगवतदीन साहू (24) निवासी सुरदहा जसो नागौद दब गए। दोनों चीख तक नहीं पाए। आनन-फानन में साथी मजदूरों ने दोनों को सीमेंट के ढेर से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रबंधन ने सुबह लगभग साढ़े 5 बजे दोनों मजदूरों के शव इंजीनियर बसंत सिंह और दो मजदूरों के साथ सतना जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में दोनों मजदूरों को घायल बताया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिए। इसके बाद इंजीनियर और साथ आए मजदूर गायब हो गए। इधर हादसे की सूचना मिलने पर दोनों मजदूरों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

बताया जाता है कि इन मजदूरों को नीमच का कोई राकेश नामक शख्स अपने साथ प्रिज्म सीमेंट में काम कराने ले आया था। राकेश वहां ठेकेदारी करता है। मजदूर पिछले 6 माह से भी अधिक समय से वहां काम कर रहे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link