मध्य प्रदेश के इंदौर में महंगाई बेकाबू होती दिखाई दे रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
इंदौर की जनता दोहरी मार झेल रही है. यहां घरेलू गैस सिलेंडर और बस का किराया बढ़ा दिया गया है. फरवरी माह में यह तीसरी बार है जब यहां दाम बढ़ाए गए हैं. शहर में महंगाई बेकाबू होती दिखाई दे रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 26, 2021, 7:21 AM IST
गौरतलब है कि बढ़े दाम 25 फरवरी से ही लागू हो गए हैं. बताया जाता है कि यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों समेत सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर पर समान रूप से लागू होगी. इसी महीने में तीसरी बार इस तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिसंबर के बाद से यह 150 रुपए महंगा हुआ है. तेल कंपनियों ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दामों के बीच मांग की पूर्ति करने के लिए गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं.
बस का किराया 100 रु. तक बढ़ा
बता दें, इंदौर से पुणे, मुंबई, शिर्डी, नागपुर, हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली सहित अन्य सभी रूटों का सफर महंगा हो गया. डीजल के दाम में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद वीडियो कोच बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने किराया बढ़ा दिया. एसोसिएशन के अनुसार सभी रूटों पर मिनिमम किराया 100 रुपए बढ़ा दिया है. नई किराया सूची लागू भी कर दी गई है.तेल की बढ़ती कीमतों में केंद्रीय वित्त मंत्री ने दिया ये बयान
इधर तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर इस बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बयान दिया है. अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि तेल की बढ़ती कीमतों पर सरकार लगाम कब लगाएगी? इस सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, ”कब होगा, इसके बारे में मैं कह नहीं सकती. अभी इस पर कुछ भी कहना धर्म संकट की तरह है.” कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा, ”यह नए दशक का बजट है. यह बजट साफ तौर पर कहता है कि हम निजी क्षेत्र पर भरोसा करते हैं और देश के विकास में भागदारी के लिए आपका स्वागत है.”