Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर की रीना शाह की कहानी गजब है. इन्होंने अपने बच्चों के लिए काम शुरू किया और खुद का वड़ा पाव स्टाल खोल दिया है. जानें पूरी कहानी…
लोकल 18 की टीम को रीना शाह ने बताया, संजय नगर क्षेत्र में वडा पांव के स्टॉल का संचालन करती हूं. बागेश्वर धाम पावड़ा सेंटर पर सुबह से रात तक लोगों की भीड़ लगती है. बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाने के लिए इस स्टॉल का संचालन शुरू किया. परिवार का सहयोग मिला. आज सुबह से लेकर देर शाम तक 500 से अधिक वड़ा पाव बेच देती हूं. एक पावड़ा 15 रुपए का है. घर के मसाले से तैयार करती हूं. आगे बताया, मैं पांचवी तक पढ़ी हूं. ,लेकिन मेरा सपना है कि बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सरकारी अफसर बनें. बताया कि मैं जिले की पहली महिला हूं, जो खुद का वड़ा पाव स्टाल संचालित कर रही हूं.
पूरा परिवार दे रहा साथ
रीना शाह ने बताया, इस काम के लिए जब मैंने मन बनाया तो सबसे पहले मेरे पति ने मुझे अनुमति दी. मेरे बच्चों ने मुझे सहयोग प्रदान करना शुरू किया. आज पूरा परिवार मिलकर वड़ा पाव बनाकर बेचते हैं. एक वड़ा पाव ₹15 में बेचते हैं. हमारे यहां पर यह स्वादिष्ट वड़ा पाव खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. घर पर खाना बनाने से जितना कमाती थी, उससे पूरा नहीं पड़ रहा था. लेकिन, अब बढ़िया कमाई हो रही है. लगता है सपने पूरे हो जाएंगे. रीना ने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ी हैं. वह अपने बच्चों को खूब पढ़ाना चाहती है.