महिला की निर्मम हत्या: बदमाशों ने शव को पुलिया के नीचे जलाया, इलाके में फैली सनसनी, UP से लाकर MP में मर्डर की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

महिला की निर्मम हत्या: बदमाशों ने शव को पुलिया के नीचे जलाया, इलाके में फैली सनसनी, UP से लाकर MP में मर्डर की आशंका, पुलिस जांच में जुटी



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Miscreants Burnt The Dead Body Under The Culvert, Sensation Spread In The Area, Fear Of Murder In MP From UP, Police Investigation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवाएक घंटा पहले

जनेह थाने के ककरेला गांव में महिला की हत्या

  • जनेह थाने के ककरेला गांव में हुई घटना

रीवा के जनेह थाने के ककरेला गांव में एक महिला की निर्मम हत्या कर आरोपियों ने शव को पुलिया के नीचे जला दिया। सुबह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को UP से लाकर हत्या की गई है।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना UP सीमा से लगे जनेह थाने के ककरेली गांव की है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के नीचे स्थित पुलिया से धुआं उठते देखा। लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव वहां पर जल रहा था। घटना देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही महिला की हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने पुलिया के नीचे शव को जला दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं उसकी पहचान के लिए अब UP के सीमावर्ती थानों में जानकारी भिजवाई जा रही है।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
UP सीमा से लगे इलाकों में इससे पहले भी हत्या कर शव फेंकने की घटनाएं हो चुकी हैं। UP के बदमाश हत्या के बाद शव को MP सीमा में फेंक देते हैं। दो प्रदेशों के बीच तालमेल के अभाव में शवों की पहचान तक नहीं हो पाती है। दर्जनभर की संख्या में शव लावारिस हालत में दफन हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link