‘मैं अर्द्धनारीश्वर हूं, तुम्हारे सारे दुख-दर्द दूर कर दूंगा…’ पाखंडी की बातों में आकर सालों लुटती रही लड़की

‘मैं अर्द्धनारीश्वर हूं, तुम्हारे सारे दुख-दर्द दूर कर दूंगा…’ पाखंडी की बातों में आकर सालों लुटती रही लड़की


नरसिंहपुर में इस पाखंडी बाबा ने भगवान शिव के नाम पर लड़की की अस्मत लूटी.

नरसिंहपुर का पाखंडी बाबा अखंड चेतन उर्फ आशीष कश्यप. खुद भगवान शिव बताकर करता रहा युवती का दैहिक शोषण. पुलिस इसे गिरफ्तार कर राज उगलवा रही है.



  • Last Updated:
    February 26, 2021, 2:07 PM IST

नरसिंहपुर. वो अर्द्धनारीश्वर रूप धरता है, दुख दूर होने का आशीर्वाद देता है, प्रेम जाल में फंसाता है और फिर दैहिक शोषण करता है. पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

नरसिंहपुर में एक पाखंडी बाबा का राज फाश हुआ है. पुलिस ने तेंदूखेड़ा थाना इलाके में आने वाले मृगेंद्रनाथ धाम में पाखंडी बाबा अखंड चेतन महाराज उर्फ आशीष कश्यप ने धर्म और आस्था के नाम पर युवती का दैहिक शोषण किया. बाबा उसे दुख दूर करने की बात कहता था.

तीन सालों तक शिकार होती रही लड़की

पुलिस के मुताबिक, मामला करीब तीन साल पुराना है. युवती इतने सालों तक बाबा का शिकार होती रही. अब जाकर युवती ने तेंदूखेड़ा थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में गिरफ्तार बाबा से बड़े खुलासे की उम्मीद है.दुष्कर्म के दोषी बाबा का करीबी है ये पाखंडी

बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी बाबा आशीष कश्यप के बीच हुई चैट भी पुलिस के हाथ लगी है. इसमें बाबा युवती से आपत्तिजनक बातें कर रहा है. हैरानी की बात ये भी है कि आशीष पाखंडी बाबा धर्मदेव का करीबी बताया जा रहा है. धर्मदेव भी दुष्कर्म सहित चार अन्य मामलों में जेल की हवा खा रहा है. दोनों की तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं.

इस तरह अपनी ओर खींचता है लोगों को

लड़की ने पुलिस को बताया कि आशीष अर्द्धनारीश्वर का रूप रखता है. इससे मिलने वाले इसकी बातों में आ जाते हैं. उसके बाद वह हर समस्या को खत्म करने की बात भी करता है. इसके हाव-भाव और वेश-भूषा देख लोग इसकी बातों मे आ जाते हैं. पुलिस अब बारीकी से सारे मामले की जांच में जुटी है.








Source link