Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- छह मार्च को जबलपुर तो 7 मार्च को जाएंगे दमोह में शामिल होंगे विविध कार्यक्रमों में
- छह मार्च को मानस भवन में ज्यूडिशल एकेडमी के दीक्षांत परेड के हैं मुख्य अतिथि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए दो हजार अतिरिक्त बल की मांग की गई है। छह मार्च को जबलपुर ज्यूडिशयल एकेडम के दीक्षांत परेड में आ रहे राष्ट्रपति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट और अन्य राज्यों के जस्टिस भी आ रहे हैं। इसे देखते हुए 40 पायलट अधिकारियों और 80 पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफीसर) को ट्रेंड किया गया है। भोपाल स्तर पर तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति छह मार्च को जबलपुर आएंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे। अगले दिन वह दमोह जाएंगे। छह मार्च को राष्ट्रपति का मानस भवन में ज्यूडिशयल एकेडमी के दीक्षांत परेड में शामिल होंगे। इसके बाद वह ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रपति के भेड़ाघाट जाने का भी कार्यक्रम तैयार हो रहा है। हालांकि अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने सर्किट हाउस का लिया जायजा।
प्रशासनिक तैयारियां तेज
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए डुमना एयरपोर्ट से लेकर शहर तक जहां सड़क से लेकर डिवाइडर तक का रंगरोगन हाे रहा है। वहीं आईजी भगवत सिंह चौहान, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, निगम कमिश्नर संदीप जीआर सहित अन्य अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हैं। कलेक्टर ने सर्किट हाउस में तैयारियों की जांच की। आरआई सौरभ तिवारी के मुताबिक राष्ट्रपति सहित सभी वीवीआईपी के लिए 40 पायलट और 80 पीएसओ को प्रशिक्षण देकर तैयार कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने 131 वाहनों की मांग की गई है।

दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले सांसद राकेश सिंह।
एलआईबी भी सक्रिय
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सेना के साथ एलआईवी भी सक्रिय है। आईजी एवं एलआईबी की टीमें 24 घंटे काम कर इनपुट ले रही हैं। गुरुवार और आज तैयारियों काे लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने मानस भवन, ग्वारीघाट व सर्किट हाउस के साथ डुमना एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएचक्यू को पत्र भेजकर बल उपलब्ध कराने के लिए बोला गया है।

ग्वारीघाट में महाआरती में शामिल होंगे राष्ट्रपति।
मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के शहर आगमन को देखते हुए लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और जबलपुर की धरोहरों के साथ रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र के बारे में बताया। सांसद ने राष्ट्रपति से न्यायालयीन कार्यक्रम के साथ मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया। इस पर राष्ट्रपति भवन से सहमति मिल चुकी है।