BMW ने R nineT और स्क्रैम्बलर बाइक लॉन्च की, कीमत इतनी की चौक जाएंगे आप

BMW ने R nineT और स्क्रैम्बलर बाइक लॉन्च की, कीमत इतनी की चौक जाएंगे आप


बीएमडब्लयू ने R nineT और R nineT स्क्रैबलर बाइक लॉन्च की.

BMW Bike : R nineT और R nineT स्क्रैम्बलर को क्लासिक लुक दिया गया है. इन बाइक्स में आपको सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट के साथ स्पीडोमीटर मिलेगा. वहीं इन बाइक्स में आपको इंट्रीगेटेड इंडीकेटर मिलेंगे और अत्याधुनिक एलईडी हेडलैंप भी मिलेगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 26, 2021, 5:46 PM IST

नई दिल्ली. BMW ने भारत में अपनी R nineT और R nineT स्क्रैम्बलर है. जिसमें से R nineT बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.75 लाख रुपये है. वहीं R nineT स्क्रैम्बलर बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.50 लाख रुपये है. यदि आप इन बाइक्स को खरीदना चाहते है. तो BMW के डीलर्स के पास इन बाइक्स की बुकिंग शुरू हो गई है. आइए जानते है इन बाइक्स के फीचर्स के बारे में…

BMW की नई बाइक्स के फीचर्स – R nineT और R nineT स्क्रैम्बलर को क्लासिक लुक दिया गया है. इन बाइक्स में आपको सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट के साथ स्पीडोमीटर मिलेगा. वहीं इन बाइक्स में आपको इंट्रीगेटेड इंडीकेटर मिलेंगे और अत्याधुनिक एलईडी हेडलैंप भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Mahindra की ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में चलेगी 375km, जानें लॉन्चिंग डेट और कीमत

R nineT और R nineT स्क्रैम्बलर कलर- बीएमडब्ल्यू R nineT बाइक आपको ब्लैकस्टॉर्म मेटैलिक, ब्रश एल्युमिनियम, विकल्प 719 एल्युमिनियम, मिनरल व्हाइट मेटैलिक, ऑरम और नाइट ब्लैक मैट, एल्युमिनियम पेंट कलर ऑप्शन में मिलेगी. वहीं R nineT Scrambler में आपको ग्रेनाइट ग्रे मेटैलिक, कॉस्मिक ब्लू मेटैलिक, लाइट व्हाइट, ब्लैक स्टॉर्म मेटालिक, रेसिंग रेड और कलामाता मेटालिक मैट कलर का ऑप्शन मिलेगा.यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू हाेते ही कार में आ सकती है यह बड़ी दिक्कत, 5 मिनट में ऐसे करें चेक

R nineT और R nineT स्क्रैम्बलर का इंजन- इन बाइक्स में BMW ने 1,170cc का एयर कूल्ड 2 सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया है. जो 7,520rpm पर 109hp की पावर और 6000rpm पर 119Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं BMW का दावा है कि ये बाइक्स 3.5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है. वहीं इन बाइक्स की टॉप स्पीड 200kmph है.

 








Source link