IND VS ENG: ऋषभ पंत ने मांगे अंपायर से पैसे! (PIC: AP)
टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट महज दो दिन में ही जीत लिया, इस मुकाबले में अक्षर पटेल और अश्विन ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया लेकिन टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जानिए क्यों?
- News18Hindi
- Last Updated:
February 26, 2021, 4:15 PM IST
विरोधी खिलाड़ियों से भिड़ने वाले ऋषभ पंत तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अंपायर अनिल चौधरी पर ही मजाकिया कमेंट करते नजर आए. इंग्लैंड की दूसरी पारी के 21वें ओवर में ऋषभ पंत ने विकेट की बेल्स ठीक की जो कि अंपायरों का काम होता है. ऋषभ पंत जब बेल्स ठीक कर रहे थे तो अंपायर अनिल चौधरी उन्हें निर्देश दे रहे थे. जब बेल्स ठीक से लग गई तो इसके बाद पंत ने स्टंप माइक पर कहा- पैसे दो मेरे. पंत की ये बात सुनकर दूसरे खिलाड़ी हंसने लगे.
“paise do mere”@RishabhPant17 #RishabhPant #commentary #IndiavsEngland #Cricket @sagarcasm #englandcricket pic.twitter.com/XyQ7lLGmOw
— Lohitaksh Sharma (@lohitakshsharma) February 25, 2021
पंत का बल्ला रहा खामोश लेकिन टीम इंडिया की जोरदार जीत
बता दें ऋषभ पंत का बल्ला अहमदाबाद टेस्ट में खामोश रहा. बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज महज 1 रन ही बना सका और जो रूट की गेंद पर आउट हुआ. पंत भले ही नहीं चले लेकिन टीम इंडिया को मैच में जोरदार जीत मिली. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 112 रन बनाए, जवाब में टीम इंडिया महज 145 रनों पर सिमट गई. इसके बाद अक्षर पटेल और अश्विन ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी कर इंग्लैंड को 81 पर समेट दिया जिसके बाद टीम इंडिया को 49 रनों का लक्ष्य मिला. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने आसानी से टीम इंडिया को जीत दिला दी और भारतीय टीम 2-1 से सीरीज में आगे हो गई. वहीं इंग्लैंड की टीम इस हार के साथ वर्ल्ड टेस्ट सीरीज के फाइनल की रेस से बाहर हो गई.