नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में खेल चुके तेज गेंदबाज विनय कुमार (Vinay Kumar) ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 37 साल के इस खिलाड़ी को दावनगेरे एक्सप्रेस (Davangere Express) के नाम से जाना जाता है. उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
विनय कुमार (Vinay Kumar) ने ट्विटर पर लिखा, ’25 साल के सफर और क्रिकेट की जिंदगी में कई स्टेशनों से गुजरने के बाद आज दावनगेरे एक्सप्रेस आज आखिरकार ऐसे स्टेशन पर पहुंच चुका है जिसका नाम रिटायरमेंट है. मिले-जुले जज्बात के साथ, मैं विनय कुनार ये ऐलान करता हूं कि मैंने इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.’
Thankyou all for your love and support throughout my career. Today I hang up my boots. #ProudIndian pic.twitter.com/ht0THqWTdP
— Vinay Kumar R (@Vinay_Kumar_R) February 26, 2021
विनय कुमार (Vinay Kumar) ने अपने आधिकारिक बयान में आगे लिखा, ‘ये इतना आसान फैसला नहीं था, हालांकि ऐसा पल हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है जो उसे काम को विराम देने का निर्णय करना पड़ता है.’ विनय कुमार कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स के साथ मैच खेल चुके हैं और वो इसके लिए खुशनसीब मानते हैं.
उन्होंने कहा, ‘मेरा क्रिकेट करियर अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों के साथ बेहतर हुआ. मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं क्योंकि मैंने मुंबई इंडियंस टीम में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को एक मेंटॉर के तौर पर पाया.’
विनय कुमार (Vinay Kumar) ने आगे कहा, फिर भी ये रिटायरमेंट वाला स्टेशन है वो मुझे मेरे पूरी करियर की यादों को ताजा कर रहा है. हालांकि दावनगेरे एक्सप्रेस कुछ देर के लिए रुका है न कि पटरी से उतर गया. मैं दौड़ता रहूंगा और मेरा सफर जारी रहेगा ताकि मैं क्रिकेट को कुछ लौटा सकूं. अभी सोने से पहले मुझको मीलों चलना है.